एक्सप्लोरर

फिल्म देखना शौक है तो कल आपकी मौज होने वाली है, सिर्फ 99 में देखें कोई भी मूवी

सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने का शौक है तो कल यानी 20 जनवरी को आप सिर्फ 99 रुपए में कोई भी मूवी देख सकते हैं. PVR सिनेमा एक खास ऑफर लोगों के लिए लेकर आया है.

बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्में देखना अगर पसंद करते हैं और सिनेमाघरों में जाकर पिक्चर का बड़ी स्क्रीन पर मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, फिल्म प्रेमियों के लिए पीवीआर सिनेमा एक जबरदस्त ऑफर लेकर आया है जिसके तहत आप मात्र 99 रुपये में कोई भी मूवी देख सकते हैं. ये खास ऑफर कल यानी 20 जनवरी के लिए पेश किया गया है. जानिए इस ऑफर के बारे में.

सिर्फ 99 में देखें कोई भी मूवी

पीवीआर सिनेमा 'सिनेमा लवर्स डे' सेलिब्रेट कर रहा है जिसके तहत अफॉर्डेबल प्राइस पर मूवी देखने का मौका लोगों को दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत आप सिर्फ 99 रुपये में कोई भी शो देख सकते हैं. ध्यान दें, ये कीमत केवल मेनस्ट्रीम सीट के लिए होगी. इसमें 4dx और आईमैक्स (IMAX) एक्सपीरियंस ऑफर करने वाली प्रीमियम स्क्रीन नहीं होंगी. पीवीआर सिनेमा का ये ऑफर पूरे भारत में लागू है.

सिर्फ पोंडीचेरी को इस ऑफर से बाहर रखा गया है. आपके शहर के हिसाब से कीमत में थोड़ा बहुत बदलाव जीएसटी और टैक्स की वजह से हो सकता है. ऑफर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप पीवीआर सिनेमा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसे लोग जो प्रीमियम सीट चाहते हैं उन्हें ऑफर के अलावा अतिरिक्त पैसे देने होंगे. वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में टिकट का प्राइस 100 रुपये होगा जिसमें टैक्स अलग से जुड़ेगा. 

ऐसे बुक करें टिकट

 टिकट बुक करने के लिए आप पीवीआर ऐप या वेबसाइट पर जाकर ये काम कर सकते हैं. कल दिनभर लगने वाली अलग-अलग मूवी के लिए आप सिर्फ 99 रुपये में अपने और अपने परिवार के लोगों के लिए सीट बुक कर सकते हैं. फिर चाहे शो सुबह 9 बजे का हो या रात 11:30, सभी के लिए टिकट आपको 99 रुपये में मिलेगा. ये बात ध्यान रखें कि ये ऑफर केवल 20 जनवरी यानी शुक्रवार के लिए ही लागू है.

यह भी पढ़ें: SIM Swap फ्रॉड से बैंक अकाउंट से निकल रहे हैं पैसे, बचने के लिए सिम को E-sim में करें कन्वर्ट, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget