एक्सप्लोरर

Aarogya Setu ऐप ने 13 दिन में पांच करोड़ डाउनलोड का बनाया रिकॉर्ड, Pokémon GO को पछाड़ा

Pokémon GO गेम को 19 दिन में पांच करोड़ बार डाउनलोड किया गया था जबकि अरोग्य सेतु ऐप को महज 13 दिन में पांच करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने और कोरोना संक्रमित को ट्रैक करने के लिए भारत सरकार ने 2 अप्रैल को अरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया था. इस ऐप के लॉन्च होने के तीसरे दिन ही इसे करीब 50 लाख बार डाउनलोड कर लिया गया था. वहीं अब 13 दिन के अंदर पांच करोड़ बार डाउनलोड किए जाने के साथ ये दुनियाभर में तेजी से डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है.

एंड्रॉइड पर 99% डाउनलोड के साथ आरोग्य सेतु ने पॉपुलर गेम ‘Pokémon GO’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2016 में Pokémon GO को 19 दिनों में Google Play पर पांच करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था.

मंगलवार को देश को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐप को डाउनलोड करने का आग्रह किया था. जिसके बाद इस ऐप और भी तेजी के साथ डाउनलोड किया जाने लगा. पीएम मोदी की इस अपील के बाद ये ऐप चार करोड़ से पांच करोड़ तक पहुंच गया.

फ्रंटियर टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के डायरेक्टर और इस ऐप को डेवलप करने वाली टीम के हिस्सा रहे अरनब कुमार ने कहा, "हमें 15 अप्रैल तक 50 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ये एक दिन पहले ही पांच करोड़ तक पहुंच गया. मंगलवार को 11 मिलियन डाउनलोड हुए थे, ये संख्या ऐप लॉन्च होने के बाद एक दिन में किए गए इंस्टॉलेशन की सबसे ज्यादा थी. पीएम मोदी की घोषणा के बाद ये ऐप दोपहर में एक लाख प्रति मिनट की गति से डाउनलोड किया गया, बाकी दिन में औसतन लगभग 20,000 डाउनलोड प्रति मिनट था."

यूजर्स को कोरोना वायरस के संक्रमण के संभावित खतरे के बारे में बताने और उन्हें सूचित करने के अलावा, यह 'प्राइवेसी फर्स्ट बाय डिजाइन' ऐप 11 भाषाओं में कोविड -19 के बारे में मेडिकल सलाह देता है.

ये भी पढ़ें

Google ने इस खास Doodle से मुश्किल वक्त में काम कर रहे ग्रॉसरी वर्कर्स को कहा- शुक्रिया

आज लॉन्च हो सकता है Apple का सबसे सस्ता फोन iPhone SE 2, जानिए क्या हैं इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk
Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
अब आ गया AI टूथब्रश, दांतों की सफाई के साथ हेल्थ रिपोर्ट भी देगा
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास
साल के अंत तक लॉन्च होगा BGMI Lite! जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget