एक्सप्लोरर

मिलिए केरल के उस छात्र से जो टेक्नोलोजी कंपनियों की बग ढूंढकर की है लाखों की कमाई

केरल का एक छात्र गूगल और फेसबुक से लाखों की कमाई कर रहा है.फिलहाल उसका काम है बग ढूंढकर टेक्नोलोजी कंपनियों को बता देना.

केरल में इंजीनियरिंग का एक छात्र बग ढूंढ कर लाखों रुपये की कमाई कर रहा है. पढ़ाई खत्म होने के बाद आगे उसकी इच्छा फ्रीलांस काम करने की है. टेक्नोलोजी कंपनियों की तरफ से अभी तक छात्र को 7.6 लाख का इनाम मिल चुका है.

बग ढूंढकर लाखों की कमाई कर रहा छात्र

एर्नाकुलम में श्री नारायणा गुरुकुलम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र प्रतीश नारायणन बीटेक के अंतिम वर्ष में है. उसने करीब 10 हजार डॉलर (7.6 लाख) रुपये बग का पता लगाकर कमा लिया है. अभी तक छात्र ने फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप के लिए 9 बग को ढूंढा है जबकि तीन गूगल के लिए. इस काम के जरिए छात्र लाखों रुपये की कमाई कर चुका है और आगे भी काम जारी रखने का इरादा है. प्रतीश का कहना है, "मेरी तरह कई अन्य छात्र और कामकाजी लोग फ्रीलांस काम कर रहे हैं. मैं समझता हूं पढ़ाई पूरी होने के बाद इसी तरह फ्रीलांस काम को जारी रखूंगा."

पढ़ाई पूरी होने पर आगे भी जारी रखने की इच्छा

प्रतीश का कहना है, "एंड्रायड फोन को दूर बैठा शख्स बग के जरिए क्रश कर सकता है. इससे पहले बग का इस्तेमाल कर हैकर सिस्टम पर हमलावर हो जाता है." छात्र का कहना है कि ऑपरेटिंग सिस्टम में कंटैक्ट सेव करने के लिए तयशुदा मेमोरी का ही विकल्प रहता है. इससे ज्यादा होने पर सिस्टम हैंडल नहीं कर सकता. ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रतीश ने तकनीक में खामी पकड़ी है बल्कि पिछले करीब तीन सालों से इसी काम को कर रहा है. बग को ढूंढकर प्रतीश गूगल और फेसबुक को बताता है जिसके बदले में उन्हें लाखों रुपये मिलते हैं.

सच्चाई का सेंसेक्स: जानें सब्जियों-फलों के जरिए कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने का सच

जलियांवाला बाग की 100वीं बरसी: जानिए- 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में क्या हुआ था? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

e-Mitra WhatsApp Service: सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
सारी सुविधाएं एक क्लिक पर, इस राज्य में अब व्हाट्सएप ही आपका ई-मित्र
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, आम लोगों के लिए बड़ी राहत
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
ये AI कंपनी दिमाग पढ़ने के बदले देगी पैसे! जानिए क्या है पूरा मामला
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास
Jio का OTT धमाका! नए प्लान में मिलेगा डबल फायदा, जानें क्या है खास

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget