एक्सप्लोरर

Zoom वीडियो कॉलिंग को टक्कर देने के लिए Facebook ने लॉन्च की ये सर्विस, जानें कैसे करता है काम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की डिमांड के बाद फेसबुक ने WhatsApp पर ग्रुप कॉलिंग के लिए मेंबर्स की संख्या बढ़ाई थी. अब कंपनी ने मैंसेजर रूम फीचर लॉन्च किया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह कई देशों में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में लोग घर पर रहने की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा कर रहें हैं. इस लॉकडॉउन में कई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप सामने आए जैसे जूम और अन्य. वहीं अब फेसबुक भी अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आया है. ग्रुप वीडियो कॉल करने के लिए फेसबुक मैसेंजर रूम फीचर लॉन्च किया है.

फेसबुक मैसेंजर रूम में एक साथ 50 लोग जुड़ सकते हैं. फेसबुक मैसेंजर रूम के जरिए लोगों से कनेक्ट होना बहुत आसान है. यूजर्स इसके मैसेंजर रूम के इन्वाइट को किसी भी न्यूज फीड, ग्रुप या इवेंट के जरिए शेयर कर सकते हैं. इसमें यूजर्स अपने हिसाब से रूम क्रिएट कर सकते हैं. इस फीचर में प्राइवेसी बहुत ध्यान रखा गया है.

मैसेंजर रूम प्राइवेसी के तहत ये आपके कंट्रोल में होगा कि कौन आपके रूम को देख सकता है और इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं. अगर इसे अनलॉक किया जाता है, तो लिंक वाला कोई भी व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है और दूसरों के साथ रूम शेयर कर सकता है, लेकिन कॉल शुरू करने के लिए रुम क्रिएटर को मौजूद होना जरूरी होगा. रूम क्रिएटर के हाथ में कंट्रोल रहेगा कि कौन इस वीडियो चैट में शामिल होगा कौन नहीं.

रूम क्रिएटर के पास किसी भी पार्टिसिपेंट को जोड़ने और हटाने का अधिकार होगा. लोग फेसबुक के नियमों का उल्लंघन करने के लिए रुम की रिपोर्ट भी कर सकते हैं. उन रिपोर्टों के बाद उल्लंघन करने वाला किसी भी वीडियो या ऑडियो कॉल में शामिल नहीं हो सकेगा.

 ऐसे बनाएं फेसबुक मैसेंजर रूम

1. मैसेंजर ऐप खोलें.

2. स्क्रीन के नीचे राइट साइड में पिपुल टैब पर टैप करें.

3. क्रिएट रूम पर टैप करें और उन लोगों को सेलेक्ट करें जिन्हें आप कॉल में शामिल करना चाहतें हैं.

4. जिन लोगों के पास फेसबुक अकाउंट नहीं है उन लोगों के साथ एक रूम शेयर करने के लिए आप उनके साथ लिंक शेयर कर सकते हैं. आप अपने न्यूज़ फीड, ग्रुप और इवेंट में भी रुम शेयर कर सकते हैं.

आप अपने फोन या कंप्यूटर से एक रूम में शामिल हो सकते हैं. फेसबुक के अनुसार कुछ भी डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है. फेसबुक इंस्टाग्राम डायरेक्ट, व्हाट्सएप और पोर्टल पर भी रूम क्रिएट करने की प्लानिंग कर रहा है. इसमें 14 कैमरा फिल्टर और चैंजेबल बैकग्राउंड जैसी सुविधा शामिल होगी.

ये भी पढ़ें

Whatsapp पर Jio Mart की सर्विस इन शहरों में शुरू, जानें नंबर और खरीदारी की प्रक्रिया फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले के साथ iQOO Neo 3 हुआ लॉन्च, रियलमी से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget