एक्सप्लोरर

फास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले के साथ iQOO Neo 3 हुआ लॉन्च, रियलमी से होगा मुकाबला

iQOO Neo 3 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत लगभग 29,000 रुपये से शुरू होती है, इससे पहले कंपनी iQOO 3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी iQOO (Vivo का सब-ब्रांड) ने अपने नए iQOO Neo 3 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है.  लगातार इस फोन के बारे में जानकारियां मिल रही थी. इससे पहले कंपनी अपना iQOO 3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. आइये जानते हैं नए iQOO Neo 3 में क्या नया और खास है.

कीमत और वेरिएंट

कीमत की बता करें तो iQOO Neo 3 के बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,698 (लगभग 29,000 रुपये) है . जबकि इसके 8GB + 128GB की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,200 रुपये), और 12GB + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 3,298 (लगभग 35,400 रुपये) तो वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत CNY 3,398 (लगभग 36,500 रुपये) रखी गई है. 29 अप्रैल से इनकी बिक्री चीन में शुरू होगी

iQOO Neo 3 के फीचर्स

नए iQOO Neo 3 में 6.57-इंच फुल HD+ डिस्प्ले लगा है जोकि 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 के साथ आता है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉ़म स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12GB LPDDR5 रैम, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज की सुविधा मिलती है जोकि इसका प्लस पॉइंट है. यह फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड IQOO UI पर चलता है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए नए iQOO Neo 3 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है जबकि इसमें 8MP वाइड-एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी दिया गया है. जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा पंच-होल के साथ है. फोन में लगे कैमरे से 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है. नए iQOO Neo 3 को भारत समेत दूसरे बाजारों में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. इस फोन का मुकाबला रियलमी के स्मार्टफोन से होगा.

यह भी पढ़ें 

Android 11 का अपडेट सबसे पहले मिलेगा इस स्मार्टफोन को, जानें क्यों है खास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget