एक्सप्लोरर

दुनिया के 5 सबसे महंगे स्मार्टफोन, करोड़ों में है इनकी कीमत

क्या आपको पता है दुनिया में इतने महंगे फोन भी मौजूद हैं जिनकी कीमत करोड़ की लग्जरी कार से भी ज्यादा है. आज हम आपको ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें सोने और हीरे जड़े हैं.

अगर हम महंगे स्मार्टफोन का जिक्र करें, तो जहन में 2-3 लाख रुपये तक के फोन ही आते हैं. Apple, Samsung जैसी कंपनियों के अपने सबसे प्रीमियम फोन भी आपको 2-3 लाख रुपये की रेंज में मिल जाएंगे. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसे फोन भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है. करोड़ों की लग्जरी कार से भी ये फोन महंगे हैं. आप शायद इनकी कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे. आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फोन के बारे में बता रहे हैं. साथ ही आपको बताएंगे कि आखिर इनकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों है और इनकी क्या खासियत है. Falcon Supernova I phone 6 pink diamond- आप इस फोन की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे. इस फोन का प्राइस 4.8 करोड़ रुपये है. इस फोन को फैलकॉन ने डिजाइन किया है. हालांकि इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Apple है. ये दुनिया का सबसे लग्जरी और महंगा स्मार्टफोन है. ऐसे फोन कस्टमाइज तरीके से बनाए जाते हैं. इसमें आईफोन 6 को कस्टमाइज करके तैयार किया गया है. इस फोन में 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है. फोन को स्पेशल बनाने के लिए इसमें डायमंड लगाए गए हैं. फोन का केस भी प्लेटिनम और रोज गोल्ड से तैयार किया गया है. iPhone 4S Elite Gold- इस फोन की कीमत 0.940 करोड़ रुपये है. इस फोन को Stuart Hughes ने डिजाइन किया है. iPhone 4S Elite Gold में 500 के करीब हीरे लगे हैं. ये फोन 24 कैरेट गोल्ड से बनकर तैयार किया गया है. फोन में Apple के logo पर 53 हीरे लगाए गए हैं. खास बात ये है कि इस फोन में प्लेटिनम के साथ डायनासोर के हड्डी का असली टुकड़ा भी यूज किया गया है. ये फोन पूरी तरह से कस्टमाइज करके बनाया गया है. iPhone 4 Diamond Rose- इस फोन को भी Stuart Hughes ने डिजाइन किया है. फोन की कीमत 0.8 करोड़ रुपये है. इसमें करीब 500 हीरे लगाए गए हैं. फोन में स्टार्ट बटन के आस-पास 7.4 कैरेट के सिंगल कट हीरे लगाए गए हैं. Gold striker iPhone 3GS Supreme- इस फोन की कीमत 0.32 करोड़ रुपये है. इसे भी ब्रिटिश के सबसे मशहूर डिजायनर Stuart Hughe और उनकी कंपनी Gold striker ने तैयार किया है. Gold striker iPhone 3GS Supreme स्मार्टफोन में 271 ग्राम के 22 कैरेट के सॉलिड गोल्ड और 200 हीरों का इस्तेमाल किया गया है. फोन में Apple के logo में 53 हीरे और स्टार्ट बटन में पूरा एक बड़ा हीरा लगाया है. iPhone 3G Kinga Button- आस्ट्रेलिया के मशहूर ज्वैलर Peter Alisson ने इस फोन को तैयार किया है. iPhone 3G Kinga Button फोन की कीमत 0.25 करोड़ रुपये है. फोन को खास बनाने के लिए इसके स्टार्ट बटन में एक बड़ा हीरा लगाया गया है. इसमें 18 कैरेट के पीले, सफेद और रोज गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन के साइड स्ट्रिप में 138 हीरे जड़े हैं. जो इसे बेहद खास लुक देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget