एक्सप्लोरर

2021 Honda Amaze Facelift Review: हैचबैक के पैसों में सेडान की फीलिंग, जानें फीचर्स और कीमत

2021 Honda Amaze Facelift Review: Amaze होंडा के सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक है और अपने वर्ग (सेकेंड बेस्ट सेलर) में भी लोकप्रिय है.

2021 Honda Amaze facelift review: एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के दौर में भी होंडा सेडान को लेकर आगे बढ़ रही है और अब तक Amaze और नई सिटी के साथ काफी सफल भी रही है. Amaze होंडा के सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक है और अपने वर्ग (सेकेंड बेस्ट सेलर) में भी लोकप्रिय है, इसलिए उपभोक्ता की नजर में उत्पाद को ताजा बनाए रखना अधिक महत्वपूर्ण है. आज हम जिसकी बात कर रहे हैं वह 2021 फेसलिफ़्टेड अमेज़ है. इसमें ज्यादातर बाहरी और आंतरिक अपडेट्स किए गए हैं.

Amaze की यूएसपी यह है कि यह हैचबैक वाले पैसे में प्रीमियम सेडान खरीदने जैसा है. ऐसा भी नहीं लगता कि यह पूरी तरह हैचबैक जैसी है. आकार 4 मीटर से कम होने के बावजूद एक उचित सेडान की तरह है और मामूली बदलाव इसे अब और भी बेहतर बनाते हैं.

एडिशनल क्रोम के साथ एक अपडेटिड ग्रिल और नए बम्पर के साथ फ्रंट-एंड विशेष रूप से चौड़ा दिखता है. हेडलैम्प्स को भी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट के रूप में फिर से डिजाइन किया गया है और यहां तक कि फॉग-लैंप भी अब एलईडी ही है. साइड में जाएं तो 15-इंच व्हील्स के लिए नया डायमंड कट डिज़ाइन है, जबकि रियर में C-शेप टेल-लैंप्स हैं. रेंज में एक नया ग्रे रंग भी जोड़ा गया है.


2021 Honda Amaze Facelift Review: हैचबैक के पैसों में सेडान की फीलिंग, जानें फीचर्स और कीमत

इंटीरियल सरल लेकिन प्रभावी है. एसी वेंट नॉब्स क्रोम प्लेटेड हैं. होंडा ने अपहोल्स्ट्री के लिए एक नया स्टिचिंग पैटर्न भी जोड़ा है. फीचर लिस्ट में क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच की टच स्क्रीन, ऑटो हेडलैंप, एबीएस के साथ ईबीडी प्लस डायल एयरबैग (अनिवार्य सुरक्षा उपकरण के साथ) आदि शामिल हैं.

Amaze के लिए नया है रियर-व्यू कैमरा जो न केवल बहुत अच्छी गुणवत्ता की इमेज दिखाता है, पार्किंग को आसान बनाने के लिए मल्टी व्यूज उपलब्ध हैं. स्पेस काफी है बड़ी खिड़कियों और पर्याप्त हेडरूम प्लस लेगरूम के साथ.


2021 Honda Amaze Facelift Review: हैचबैक के पैसों में सेडान की फीलिंग, जानें फीचर्स और कीमत

बात ड्राइविंग अनुभव की करें तो स्टीयरिंग हल्का है, इंजन तेज और अच्छा हैं. हमने 90hp के साथ 1.2 लीटर यूनिट के साथ टॉप-एंड पेट्रोल मैनुअल चलाया और लो स्पीड प्रोगेस के लिए पर्याप्त ट्रैक्टेबल होने के साथ-साथ यह शहर में काफी मजेदार है.

सीवीटी या मैनुअल दोनों के लिए आपको शहर में 15 किमी/लीटर से अधिक की दक्षता के उत्कृष्ट आंकड़े मिलेंगे. CVT ऑटोमैटिक में अतिरिक्त पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं, जो इस कीमत पर आपको देखने को नहीं मिलते हैं. 1.5 लीटर इंजन वाला डीजल Amaze आपको 20kmpl प्लस पर और भी बेहतर माइलेज देगा, लेकिन यह 2 लाख अधिक महंगा भी है.


2021 Honda Amaze Facelift Review: हैचबैक के पैसों में सेडान की फीलिंग, जानें फीचर्स और कीमत

नई Amaze बेस वर्जन 6.3 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टॉप-एंड पेट्रोल मैनुअल 8.2 लाख रुपये है. सीवीटी पेट्रोल 8 से 9 लाख रुपये है. डीजल की कीमत 8.6 रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच है.

कुल मिलाकर, नई Amaze मूल रूप से हैचबैक के पैसों में एक उचित सेडान है और यह स्पेस और आराम भी प्रदान करती है जो हैचबैक या बेस वर्जन सबकॉम्पैक्ट एसयूवी नहीं कर सकती है. अपडेट इसे और अधिक प्रीमियम बनाते हैं (लुक डिपार्टमेंट में और अधिक) और यह कीमत के हिसाब से भी काफी अच्छा विकल्प है.

क्या पसंद आया:- लुक्स, स्पेस, एफिशिएंसी, परफॉर्मेंस, वैल्यू, सीवीटी ऑटोमैटिक

क्या पसंद नहीं आया:- डीजल वर्जन महंगा है

यह भी पढ़ें:

Yamaha MT-15 MotoGP बाइक स्पोर्ट्स लुक और दमदार इंजन के साथ भारत में हुई लॉन्च, इससे होगी टक्कर

Tata से लेकर Hyundai तक, बजट सेगमेंट में जल्द अपनी SUV लॉन्च करेंगी ये कंपनियां, जानें कीमत और फीचर्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बजट बनाने में AI करेगा आपकी मदद! इस तरीके से करेंगे इस्तेमाल तो बन जाएगा आपका पर्सनल फाइनेंस गुरू
बजट बनाने में AI करेगा आपकी मदद! इस तरीके से करेंगे इस्तेमाल तो बन जाएगा आपका पर्सनल फाइनेंस गुरू
AI से सबसे ज्यादा खतरे में महिलाओं की नौकरियां? नई Study में हुआ बड़ा खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
AI से सबसे ज्यादा खतरे में महिलाओं की नौकरियां? नई Study में हुआ बड़ा खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
बार-बार टूट रहा Charging Cable? नया खरीदने से पहले जान लें ये 5 देसी जुगाड़, मिनटों में हो जाएगा ठीक
बार-बार टूट रहा Charging Cable? नया खरीदने से पहले जान लें ये 5 देसी जुगाड़, मिनटों में हो जाएगा ठीक
GPS Spoofing का खेल अब खत्म? नया Portable Device रियल टाइम में पकड़ लेगा Fake Location, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी
GPS Spoofing का खेल अब खत्म? नया Portable Device रियल टाइम में पकड़ लेगा Fake Location, जानिए क्या है टेक्नोलॉजी

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget