एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy J2 Core स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Redmi और Realmi से होगा मुकाबला

नए Galaxy J2 Core (2020) की कीमत 6,299 रुपये रखी है. यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर्स में मिलेगा. ये तीनों ही कलर्स काफी रिच और बेहतर नजर आते हैं.

नई दिल्ली: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core (2020) को  लॉन्च कर दिया है. कंपनी की वेबसाइट इस नए डिवाइस की जानकारी दी गई है. यह स्मार्टफोन साल 2018 में आए Galaxy J2 Core का अपग्रेडेड वेरियंट है. आइये जानते हैं इस नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

कीमत और कलर

नए Galaxy J2 Core (2020) की कीमत 6,299 रुपये रखी है. यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर्स में मिलेगा. ये तीनों ही कलर्स काफी रिच और बेहतर नजर आते हैं.

डिस्प्ले

नए Galaxy J2 Core (2020) में 5 इंच का PLS TFT LCD दिया गया है जिसका पिक्सल रेजॉलूशन 540x960 है. इस फोन में मोटे बेजल्स देखने को मिलते हैं. इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन दिया गया है.

परफॉरमेंस

परफॉरमेंस के लिए इस फोन में Exynos 7570 क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा यह फोन 1GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के आता है. लेकिन कम रैम का होना इस फोन की एक कमी है, जबकि इसी कीमत में अन्य स्मार्टफोन कंपनियां 2GB रैम से 3GB रैम तक देती हैं. लेकिन इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को खास तरह से ऑप्टिमाइज किया गया है ताकि 1GB रैम होने के बावजूद भी यह फोन बिना हैंग हुए चलेगा

पावर के लिए फोन में 2600mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है यह बैटरी 14 घंटे तक का बैकअप दे सकती है. यह फोन ऐंड्रॉयड गो एडिशन के बावजूद ऐंड्रॉयड 8.0 ऑरियो ओएस पर चलता है. इस फोन में स्मार्ट मैनेजर फीचर दिया है, जिसकी मदद से  ऐप्स और कॉन्टेंट्स को माइक्रो एसडी कार्ड में मूव कर सकते हैं.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसके रियर कैमरे से 30fps पर 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के विडियो कैप्चर किये जा सकते हैं.नए Galaxy J2 Core (2020) का मुकाबला redmi और realmi के बजट स्मार्टफोन से होगा.

यह भी पढ़ें 

Motorola Edge plus अब भारत में जल्द होगा लॉन्च, samsung से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
सॉफ्टवेयर अपडेट करना न पड़ जाए भारी, कंप्यूटर हो सकता है हैक
Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget