एक्सप्लोरर

16 अरब पासवर्ड लीक, फौरन उठा ले ये कदम नहीं तो कुछ नहीं बचेगा

करीब 16 अरब पासवर्ड्स लीक हो चुके हैं, जिससे आपके सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट खतरे में हैं. खुद को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड बदलें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें और अकाउंट सिक्योरिटी बढ़ाएं.

अगर आप इंटरनेट यूज़र हैं और गूगल, ऐपल, फेसबुक या टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सतर्क हो जाना बेहद ज़रूरी हो गया है. ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 16 अरब से ज़्यादा लॉगिन डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं. इनमें पासवर्ड से लेकर यूज़रनेम तक सब कुछ शामिल है, जिसे अब साइबर अपराधी खुलेआम बेचने की कोशिश कर रहे हैं.

क्यों है यह मामला बेहद गंभीर?

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये अब तक का सबसे बड़ा डेटा ब्रीच माना जा रहा है. इसमें सोशल मीडिया, ईमेल, कॉरपोरेट अकाउंट्स, VPN और डेवलपर्स के प्लेटफॉर्म्स तक की लॉगिन जानकारी शामिल है. यानी अगर आपने कभी इंटरनेट पर कोई सर्विस यूज़ की है, तो आपका डेटा भी इस लीक का हिस्सा हो सकता है.

अकाउंट पर कंट्रोल खोने का खतरा

इस लीक के बाद खतरा सिर्फ अकाउंट हैक होने का नहीं है, बल्कि आपके पूरे डिजिटल जीवन पर असर पड़ सकता है. फिशिंग अटैक से लेकर पहचान की चोरी (Identity Theft) और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी घटनाएं अब और तेज़ी से बढ़ सकती हैं.

इन कंपनियों के यूज़र्स हो जाएं अलर्ट

  • गूगल और जीमेल यूज़र्स
  • ऐपल ID रखने वाले यूज़र्स
  • फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अकाउंट्स
  • टेलीग्राम व अन्य चैटिंग ऐप्स के यूज़र्स
  • VPN यूज़ करने वाले लोग

अगर आप इनमें से किसी भी प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, तो समझिए कि आप भी इस खतरे की ज़द में आ सकते हैं.

क्या करें ताकि अकाउंट रहे सुरक्षित?

अगर आपने लंबे समय से पासवर्ड नहीं बदला है या एक ही पासवर्ड कई साइट्स पर इस्तेमाल किया है, तो अब समय है उसे बदलने का.

  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करें. इस फीचर से आपके अकाउंट में लॉगिन करने के लिए पासवर्ड के अलावा एक और सिक्योरिटी कोड की ज़रूरत होगी, जिससे हैकिंग बहुत मुश्किल हो जाती है.
  • पासकी (Passkey) का इस्तेमाल करें. गूगल और ऐपल जैसे प्लेटफॉर्म अब पासकी का ऑप्शन दे रहे हैं, जो पासवर्ड से भी ज़्यादा सुरक्षित होता है.
  • अगर आपको कोई अजीब ईमेल, लॉगिन नोटिफिकेशन या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत अपना पासवर्ड बदलें और संबंधित प्लेटफॉर्म को रिपोर्ट करें.
  • कई बार पुराने फोन्स या लैपटॉप्स में लॉगिन सेव रहते हैं. ऐसे सभी अनयूज़्ड डिवाइसेज़ से अपने अकाउंट को साइन आउट करें.

डेटा लीक का मतलब सिर्फ आपका पासवर्ड चोरी होना नहीं है, बल्कि यह आपके निजी जीवन, पैसों और पहचान तक के लिए खतरा बन सकता है. इसलिए अभी सतर्क हो जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
क्या सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानिए फाइनल तक का शेड्यूल
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget