एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन और निशिकांत दुबे के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, जानें- क्या है मामला?

निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर बलात्कार के एक पुराने आरोप की फिर से जांच की मांग की, तो हेमंत सोरेन ने लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है.

नई दिल्ली: झारखंड की राजनीति से जुड़े दो दिग्गजों के बीच एक पुराने मामले को लेकर ट्विटर वार छिड़ गया है. नौबत यहां तक आ गई कि दोनों नेताओं में देर रात शुरू हुआ ट्विटर संवाद सुबह तक कानून की जद में पहुंच गया. अब देखना यह है कि इस डिजिटल लड़ाई का अंजाम क्या होता है. लेकिन झारखंड से लेकर दिल्ली इस मामले में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

दरअसल ये मामला झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के बीच का है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी थी कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2013 में मुंबई में एक लड़की ने अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया था. निशिकांत दुबे के मुताबिक इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई थी और मुकदमा भी दर्ज किया गया था. लेकिन बाद में आपसी समझौते के चलते मुम्बई की गोरेगांव कोर्ट से केस वापस ले लिया गया और केस को बंद कर दिया गया था.

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कही ये बात बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के मुताबिक उन्होंने महाराष्ट्र के गृहमंत्री को सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए पत्र लिखा है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ जो आरोप लगाए गए थे, उस केस को फिर से खोला जाए और उस की पुनः जांच कराई जाए. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक ऐसे मामलों को आपसी समझौते के बाद भी बंद नहीं किया जा सकता. उनके इस ट्वीट के करीब ढाई घंटे बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जवाब देते हुए ट्वीट किया कि माननीय सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगायें हैं. माननीय सांसद जी इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जायेगा. उन्होंने यह भी लिखा कि देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें.

निशिकांत ने फिर एक ट्वीट कर लिखा कि नोटिस का इंतजार रहेगा हेमंत सोरेन के कानूनी नोटिस की धमकी के बाद भी मामला नहीं थमा. निशिकांत ने फिर एक ट्वीट कर लिखा कि नोटिस का इंतजार रहेगा. ये मामला यही नहीं रुका. सुबह फिर से निशिकांत ने हेमंत सोरेन पा4 निशाना साधा. उन्होंने लिखा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर बलात्कार,अपहरण का आरोप उनके मुख्यमंत्री रहते 2013 में लगा था. मैंने 1 महीने पहले सुप्रीम कोर्ट का हवाला देकर इस केस की दुबारा जांच की मांग की थी. आज पूरी झारखंड सरकार मेरे ख़िलाफ़ लड़ रही है. उन्होंने एक और ट्वीट किया कि मैंने एमबीए,पीएचडी सब कर रखी है,शुचिता की राजनीति करता हूँ,जिसको केस करना है,जॉंच करना है करिए,सभी मुंह की खाएंगे. यानी निशिकांत ने भी लीगल नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर ली है. अब देखना ये है कि ये मामला कंहा तक जाता है. लेकिन दोनों नेताओं की ट्विटर जंग जारी है.

फ्रांस से भारत आ रहे Rafale विमान में 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर हवा में ऐसे भरा गया ईंधन, देखें शानदार तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget