एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनावः उन्नाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार को झटका, जनसभा में नहीं पहुंचे सलमान खुर्शीद

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार को तगड़ा झटका लगा है. यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद प्रचार में नहीं पहुंचे.

उन्नाव। उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव की सरगर्मी जोरों पर है. यहां सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस प्रत्याशी के आरती बाजपेई के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद भी प्रचार करने उन्नाव पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा कर जनता से समर्थन मांगा. वहीं इस दौरान कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचे. जिसके चलते माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार को झटका लगा है. सूत्र बताते हैं कि मुस्लिम समाज को अपने पाले में लाने के लिए सलमान खुर्शीद को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया था.

अजय कुमार लल्लू ने यहां पार्टी के प्रत्याशी की जीत का दावा किया है. वहीं, अन्नू टंडन के इस्तीफे पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कल ही निष्कासित कर दिया गया था. वह काफी दिनों से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थीं. अजय लल्लू ने कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से संगठन के कार्यों से दूर चल रही थीं. साथ ही दूसरे दलों से भी सांठ-गांठ कर रही थी. अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अन्नू टंडन ने आज आनन-फानन में पत्र लिखकर इस्तीफे की बात कही है.

बता दें कि बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा, सपा के अलावा कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेई के समर्थन में देर शाम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व केंद्र सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने बांगरमऊ के ऊगू में देर एक नुक्कड़ सभा की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला. वहीं भाजपा को किसान विरोधी बताया.

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान आज हताश और परेशान है. वह आत्महत्या को विवश है. साथ ही उसे फसलों का सही दाम भी नहीं मिल रहा.

ये भी पढ़ेंः

कानपुरः पुलिस की मार खाए बच्चे ने दस दिन बाद तोड़ा दम, परिजनों ने किया चौकी का घेराव पीलीभीतः शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए संबंध, पुलिस ने भी 5 दिन बाद सुनी पीड़िता की शिकायत 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget