एक्सप्लोरर

Exclusive: संभल हिंसा से जुड़े इन सवालों के जवाब जियाउर्रहमान भूल गए! SIT से कहा- मुझे याद नहीं

Sambhal News: संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पहले कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है, लेकिन जब व्हाट्सएप कॉल के स्क्रीनशॉट दिखाए गए, तो उन्होंने कहा कि ज़फ़र अली ने उन्हें बताया था.

Sambhal News: संभल दंगा मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सोमवार को संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान एसआईटी ने दंगे से एक दिन पहले और घटना वाले दिन की गतिविधियों को लेकर सांसद से तीखे सवाल किए. पूछताछ की शुरुआत 19 नवंबर को जामा मस्जिद में हुए पहले सर्वे से जुड़ी घटनाओं से हुई. एसआईटी ने पूछा कि जब सर्वे शुरू हुआ, तो वे भीड़ के साथ क्यों पहुंचे और किसके कहने पर गए थे. जवाब में जिया उर रहमान ने कहा कि उन्हें सर्वे की जानकारी टीवी चैनलों से मिली थी और वह अपने पीए के साथ मौके पर पहुंचे थे.

उन्होंने दावा किया कि भीड़ पहले से मौजूद थी और उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. एसआईटी ने यह भी सवाल किया कि उस दिन उन्होंने भाषण देकर भीड़ को उकसाया, जिस पर सांसद ने कहा कि उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया बल्कि केवल मीडिया से बातचीत की थी. एसआईटी ने सांसद से 23 नवंबर की रात 10:01 बजे ज़फ़र अली से हुई बातचीत के बारे में पूछा.

सांसद ने पहले कहा कि उन्हें कुछ याद नहीं है, लेकिन जब व्हाट्सएप कॉल के स्क्रीनशॉट दिखाए गए, तो उन्होंने कहा कि ज़फ़र अली ने उन्हें बताया था कि सुबह सर्वे होने वाला है, जिस पर उन्होंने कहा था कि वह बाहर हैं और सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से होने दिया जाए.

संभल SIT ने जियाउर्रहमान बर्क से क्या पूछा? सांसद बोले- मुझे मालूम नहीं था कि...

एसआईटी ने पूछा कि 10:01 बजे की बातचीत में क्या हुआ था, तो सांसद ने बताया कि ज़फ़र अली ने उनकी लोकेशन पूछी थी और उन्होंने कहा था कि वो बाहर हैं और बाद में कॉल करेंगे हालांकि, पुलिस को दिए बयान में ज़फ़र अली ने दावा किया है कि सांसद ने उन्हें भीड़ जुटाने और सर्वे को रोकने को कहा था. इस पर सांसद ने इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कोई भीड़ नहीं इकट्ठा की और न ही किसी को ऐसा करने को कहा.

एसआईटी ने पूछा कि 24 नवंबर को वे कहां थे. सांसद ने जवाब में कहा कि वे बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. लेकिन पुलिस हिरासत में मौजूद कई अभियुक्तों ने बयान दिया है कि सांसद उसी दिन संभल में थे और फोन पर उनसे संपर्क में थे. इस पर जिया उर रहमान ने कहा, 'मैं सांसद हूं, कोई भी कॉल करता है तो उठाता हूं.' एसआईटी ने पूछा कि ज़फ़र अली से उनकी पहचान कैसे है. जवाब में सांसद ने कहा कि ज़फ़र अली शाही जामा मस्जिद के सदर हैं और उनका परिवार सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा है, इसलिए वे आते-जाते रहते हैं.

सुहेल इकबाल से संबंधों पर उन्होंने कहा कि वह विधायक के बेटे हैं, उनसे कोई व्यक्तिगत जुड़ाव नहीं है. एसआईटी ने यह भी पूछा कि जब सुहेल इकबाल ने भीड़ को संबोधित करते हुए उनका नाम लिया और कहा कि 'जिया उर रहमान बर्क हमारे साथ हैं', तो वह बयान किस आधार पर दिया गया. इस पर सांसद ने साफ इनकार किया कि उन्होंने सुहेल से ऐसा कुछ नहीं कहा.

एसआईटी ने सवाल किया कि अगर वे शांति की अपील कर रहे थे तो ज़फ़र अली को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को भड़काने के लिए क्यों कहा. इस पर सांसद ने कहा कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कोई निर्देश नहीं दिया था. ज़फ़र अली ने खुद ही वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें भेजी थी, जो मीडिया द्वारा शूट की गई थी.

कई सवालों पर 'मुझे याद नहीं' कहा
पूरे पूछताछ में सांसद कई सवालों पर 'मुझे याद नहीं' कहते रहे. जैसे—24 नवंबर की सुबह 7 से 10 बजे के बीच किससे बातचीत की थी, इस पर उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी जिया उर रहमान बर्क के बयानों की अब तक की पड़ताल और अभियुक्तों के बयान से तुलना कर रही है. इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

आज जिया उर रहमान के साथ पूछताछ करने वाले संभल दंगे की SIT के जाँच अधिकारी कुलदीप कुमार ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा की आज जिया उर रहमान से पूछताछ इन्वेस्टीगेशन का हिस्सा थी और दो घंटे की पूछताछ में सांसद ने लगभग सभी सवालों के जवाब दिए और सहयोगी किया क्यूंकि यह जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और पूछताछ में जवाब देना जरूरी होता है. साथ ही डीएसपी कुलदीप कुमार ने साफ किया कि जांच अभी चल रही है और जरूरत पड़ने पर जिया उर रहमान को दोबारा भी बुलाया जा सकता है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, क्या होगा अगला कदम?
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget