एक्सप्लोरर

युवाओं को साधने में लगे सियासी दल, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में होंगे 'की फैक्टर'

2022 के विधानसभा चुनाव के लिये सियासी दलों ने अपनी रणनीति को जमीनी स्तर पर उतारने का काम शुरू कर दिया है. यूपी में युवा वोटर सबसे अधिक हैं. यही नहीं, हार जीत में फर्क की रेखा यही खींचेंगे.

लखनऊ: सियासत में टाइमिंग काफी महत्व रखती है और जब चुनाव करीब हो या चुनावी साल हो तो फिर हर जयंती भी खास हो जाती है. आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे ही तस्वीर सामने आई, जहां सियासी दल अपने-अपने तरीके से युवाओं को लुभाने में जुटे नजर आए.

सबसे ज्यादा युवा वोटर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव साल 2022 में होने हैं. देश में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश में हैं, जिनकी संख्या 403 है तो वहीं सबसे ज्यादा युवा वोटर भी उत्तर प्रदेश में ही हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2014 के मुकाबले तकरीबन 71 लाख वोटर ज्यादा जुड़े थे और इनमें भी 18 वर्ष वाले वोटरों की संख्या 17 लाख थी. जबकि 29 वर्ष तक के युवा मतदाता की संख्या तकरीबन 27 फ़ीसदी थी. 2014 के मुकाबले 2019 में तकरीबन 57 लाख वोट अधिक पड़े थे. वहीं अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब भी 17 लाख नए मतदाता जुड़े थे और इनमें तकरीबन 12 लाख वोटर 18 वर्ष के थे या फर्स्ट टाइम वोटर्स थे. अब आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कितना महत्वपूर्ण है.

युवाओं को साधने में लगे सियासी दल

इसलिए सियासी दलों का फोकस युवाओं पर इस वर्ष कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है. राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जहां बीजेपी ने पूरे प्रदेश में युवा उद्यमी सम्मान सम्मेलन किया, युवा उद्यमियों को पुरस्कृत किया, तो वहीं कांग्रेस ने नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत की. तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी युवा घेरा कार्यक्रम करके सरकार में बढ़ी बेरोजगारी पर चर्चा की. कोई युवाओं के बीच सरकार के कामकाज को पहुंचा कर उसे अपने साथ जोड़ने की जुगत में है तो कोई युवाओं को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि सरकार ने तो युवाओं के हित में कोई काम ही नहीं किया. बीजेपी के युवा उद्यमी सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में की उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में ही 4 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है और किसी से कोई बिना रिश्वत के पारदर्शी तरीके से ही नौकरियां दी गई हैं. जबकि समाजवादी पार्टी सरकार में क्या हाल हम था यह सबको पता है और समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी कोई पार्टी नहीं बल्कि एक ट्रस्ट है.

कांग्रेस का नौकरी संवाद अभियान

वहीं, कांग्रेस ने आज पार्टी के महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के जन्मदिन को सादगी से मनाते हुए नौकरी संवाद अभियान की शुरुआत की. कांग्रेस मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से युवाओं को बुलाया गया था, जिन्हें अब तक नौकरी नहीं मिली है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के जन्मदिन को भी समर्पण दिवस के रूप में मना रही है, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नौकरी संवाद अभियान कार्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार में युवाओं को रोजगार तो दिया नहीं गया है बल्कि घोटाले ज्यादा हुए हैं.

सियासत में हर चीज के अपने मायने होते हैं और सियासी दल इस कोशिश में हमेशा लगे रहते हैं कि कैसे किसी आयोजन के बहाने ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके. हालांकि 2022 के चुनाव में युवा वोटरों की संख्या को देखते हुए अब सियासी दल के केंद्र बिंदु में युवा सबसे आगे हैं. लेकिन आज का युवा वोटर सियासत के गुणा गणित को भी अच्छी तरह से समझता है.

ये भी पढ़ें.

कंप्यूटर क्लास के बहाने करता था लड़कियों का शोषण, छात्रा के साहस से दबोचा गया लव गुरु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget