एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थानाक्षेत्र के महराजगंज में एक युवक को पुरानी रंजिश के कारण गोली मार दी गई, हमले में युवक गंभीररूप से घायल हुआ है, जिसे डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है.

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की शाम जहां बच्चों के बीच हुये विवाद में कई राउंड फायरिंग में जहां एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था, वहीं सोमवार देर शाम फिर गोली लगने से एक युवक के घायल होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है. वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है.

पुरानी रंजिश में मारी गोली

.दरअसल कुड़वार थानाक्षेत्र के महराजगंज के रहने वाले अमीर अहमद अपना काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दुल्लापुर गांव के पास पुरानी रंजिश में इन्हें गोली मार दी गई. आनन फानन में अमीर अहमद को जिला अस्पताल लाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इसे लखनऊ रेफर कर दिया है.

सुलह करने से इंकार करने पर मारी गोली

परिजनों की मानें तो गांव के ही रिजवान से इनका नाली निकालने को लेकर विवाद चल रहा है. इसके पहले भी आरोपियों द्वारा इनके पिता नसीर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में रिजवान का बेटा जेल में है. आरोप है कि सुलह करवाने को लेकर विपक्षी दबाव बना रहे थे. लेकिन जब अमीर ने इनकार कर दिया तो आज उसे भी गोली मार दी गई.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं गोली लगने की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचनापर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. वहीं गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. एसपी विपिन मिश्रा की मानें तो तालाब में नाली निकालने को लेकर दोनो पक्षों में 2013 से विवाद चल रहा है. फिलहाल तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बात उनके कही जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः
CBSE Class 10, 12 Board Exams 2022: दो भागों में बांटा जाएगा एकडमिक सेशन, परीक्षा के महीनों की भी घोषणा की गई

पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने साधे कई समीकरण, युवा वोटर्स पर खास नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर नाबालिग का जंगल में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
सिद्धार्थनगर में चलती बस में हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 1 व्यक्ति की मौत और तीन घायल
UP News: आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
आगरा में युवक के मलाशय में फंसी 1 लीटर पानी की बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाली
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग
लखनऊ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, दबंगों ने गाड़ी पर की दो राउंड फायरिंग

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget