एक्सप्लोरर

गोरखपुर में ईंट से सिर कूचकर कर दी गई युवक की हत्‍या, पढ़ें- दिलदहला देने वाली खबर 

यूपी के गोरखपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात को उस वक्‍त अंजाम दिया गया जब युवक प्रेमिका को छोड़ने उसके घर ले जा रहा था. 

Murder in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेमिका के घरवालों ने मंगलवार की भोर में 4 बजे के आसपास युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद ईंट से सिर कूचकर हत्‍या कर दी. घटना को उस वक्‍त अंजाम दिया गया जब युवक प्रेमिका को छोड़ने उसके घर ले जा रहा था. इसी बीच घात लगाकर बैठे प्रेमिका के घरवालों ने गांव के रास्‍ते में ही युवक को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतार दिया.

घात लगाकर किया हमला 
गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के राजी जगदीशपुर का रहने वाले लौहर निषाद (25) की मंगलवार की सुबह रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के गायघाट बुजुर्ग गांव में बेहरमी से पिटाई के बाद ईंट से सिर कूचकर हत्‍या कर दी गई. युवक रिश्तेदारी में आया था. आरोप है कि युवक सोमवार की रात प्रेमिका को उसके घर से कहीं ले गया और मंगलवार की भोर में 4 बजे वो लड़की को छोड़ने उसके घर की ओर जा रहा था. रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे लड़की के घरवालों ने दोनों को रास्‍ते में पकड़ लिया. इसके बाद युवक की जमकर धुनाई करने के बाद ईंट से सिर कूचकर उसकी हत्‍या कर दी. घटना की सूचना के बाद पहुंचे युवक के परिजन उसे जिला अस्‍पताल जाए, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अक्सर जाता था रिश्तेदार के घर 
मृतक लौहर निषाद उत्तराखंड में मजदूरी करता रहा है. करीब दो महीने पहले वो अपनी बहन की शादी में शामिल होने गोरखपुर आया था. तभी से वो घर पर ही था. रामगढ़ताल इलाके के गायघाट बुजुर्ग के निषाद टोला में उसकी बुआ का घर है. वो अपने रिश्तेदार के वहां अक्सर जाया करता रहा है. 

लड़की से प्रेम संबंध हो गया
गायघाट बुजुर्ग में रहने वाली एक लड़की से उसका प्रेम संबंध हो गया. वो उससे फोन पर बात करता था और अक्सर उसके बहाने वो अपने रिश्तेदार के घर भी आता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से युवक का मोबाइल और बाइक बरामद की है. पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए. परिजनों ने प्रेमिका के पिता सुरेश निषाद, रमेश निषाद सहित 5 अन्य घरवालों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है.

संपत्ति के विवाद में की गई हत्‍या
मृतक की मां मंथरा का आरोप है कि उसका बेटा सोमवार 19 जुलाई की शाम 4 बजे बाहर कमाने जाने के लिए एक हजार रुपए किसी से लेने के लिए गायघाट पहुंचा. आज उसे बाहर जाना था. जब शाम के बाद उन्‍होंने बेटे को फोन किया, तो उसने बताया कि वो रात को घर नहीं आ पाएगा. उसके बाद भोर में मोबाइल पर उसकी ईंट और लाठी-डंडे से मार-पीटकर हत्‍या की सूचना मिली. वो लोग उसे मौके से जिला अस्‍पताल लेकर गए. जहां पर चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद वो लोग थाने पर आए. उनका आरोप है कि बेटे लौहर की संपत्ति के विवाद में हत्‍या की गई है.

परिजनों ने कही ये बात 
मृतक की बहन गुड़िया का कहना है कि जमीन के विवाद में उसकी हत्‍या की गई है. उसका कहना है कि उसके भाई की लड़की के चक्‍कर में हत्‍या नहीं हुई है. उनका भाई ऐसा नहीं रहा है. खेत के विवाद में उसकी हत्‍या की गई है. वहीं, मृतक के बहनोई रामायण ने बताया कि उनके साले की हत्‍या की गई है. बताया जा रहा है कि लड़की के चक्‍कर में उसकी हत्‍या की गई है. उन्‍होंने बताया कि उनका साला झंगहा थानाक्षेत्र के जगदीशपुर राजी का रहने वाला है. उसे गोरखपुर के किसी युवक ने बाहर जाने के लिए उसे पैसे दिए थे. एक युवक पकड़ा गया है. वो लड़की का मामला बता रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

तीन भाई और तीन बहन हैं
मृतक के छोटे भाई ऋषि ने बताया कि वो तीन भाई और तीन बहन हैं. लौहर उसके बड़े भाई रहे हैं. वो उन्‍हें बाहर छोड़ने जाने वाला था. कल शाम को फोन किए थे कि कल वे आएंगे. शाम हो गई है. उसने बताया कि पांच लोगों ने उन्‍हें मारा है. जीतपुर गायघाट में उनकी रिश्‍तेदारी है. एक पकड़ा गया है. कुछ लोग बता रहे हैं कि लड़की और कुछ लोग जमीन का मामला बता रहे है.

की जाएगी सख्त कार्रवाई 
गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि सूचना मिली थी के चोर घर में घुस गया. उसे पब्लिक ने पिटाई कर घायल कर दिया. उसे जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बाद में ये निकलकर सामने आया कि वो किसी से मिलने के लिए उसके घर में गया था. उसी दौरान उसके घरवालों की पिटाई की वजह से मौत का मामला सामने आ रहा है. परिजनों ने तहरीर दी है. पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

Pegasus Spy Case: सरकार पर हमलावर विपक्ष, कहा- गले नहीं उतर रही केंद्र की सफाई, निष्पक्ष जांच हो

Pegasus Spy Case: विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- नकारात्मक राजनीति से देश का माहौल खराब करने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
UP में जनशिकायतों के निस्तारण पर लापरवाही, 10 थानेदारों पर एक्शन लेंगे DGP
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Result Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन कितनी जीता, पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन कितनी जीता, पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
आगरा मतगणना केंद्र पर बवाल से भड़के अखिलेश, बोले- 'सपा प्रत्याशी से ऐसा बर्ताव कहां तक जायज?'
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget