एक्सप्लोरर

यूपी: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, लड़की के भाई ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. वारदात को लड़की के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

बुलंदशहर. बुलंदशहर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने हाइ-वे जाम कर दिया और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों के समझाने के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला. पुलिस जांच में हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी वजह से लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. पुलिस का कहना हे कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यूपी: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, लड़की के भाई ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

मामला बुलंदशहर के बीवी नगर थानाक्षेत्र का है. यहां दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हापुड़ के गांव दयानतपुर निवासी अक्षय उर्फ विक्की के पास शुक्रवार सुबह किसी का फोन आया. फोन आते ही अक्षय घर से निकल गया. घर से निकलते ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

यूपी: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, लड़की के भाई ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

एसएसपी सन्तोष कुमार के मुताबिक अक्षय का पास की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो दिन पहले विक्की ने युवती को नया मोबाइल फोन भी दिया था. युवती के भाई को मोबाइल फोन देने की जानकारी हो गई थी और इसी को लेकर वो नाराज था. प्रेम संबंध को लेकर विक्की का लड़की के भाई से पहले भी विवाद हो चुका था. लड़की के भाई को प्रेम संबंध नागवार गुजरा और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्की को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

यूपी: बलिया में सरेआम बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget