एक्सप्लोरर

Varanasi: 'इस बार पापा को छोड़ दीजिए अंकल...', एक बाइक पर छह बच्चे, मासूमों ने पुलिस से की अपील

Varanasi News: वाराणसी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. युवक अपने दो पहिया वाहन पर 6 बच्चों के साथ सवारी कर रहा है.

Road Accidents In Country: देश में बढ़ती सड़क दुर्घटना एक चिंता का विषय है और इसके पीछे प्रमुख वजह यातायात नियमों का उल्लंघन भी है. इसी कड़ी में वाराणसी में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल वायरल हो रहे इस फोटो में एक युवक दो पहिया वाहन पर 6 बच्चों के साथ जाता नजर आ रहा है. चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उसे रोककर फटकार लगाई जाती है और चालान काटने के लिए भी कहा जाता है. लेकिन पीछे बैठे बच्चों के आग्रह करने पर चेतावनी देते हुए उस युवक को छोड़ दिया जाता है.

वाराणसी में इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस मामले को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा का कहना है कि यह मामला मंगलवार के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जिसमें एक युवक दो पहिया वाहन से गुजर रहा था. इसके साथ ही वह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए दिख रहा है. दरअसल युवद अपने दो पहिया वाहन पर 6 बच्चों को बैठा कर सवारी कर रहा है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उसे रोक कर चेतावनी देते हुए हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह देकर छोड़ दिया गया. इस दौरान पीछे बैठे बच्चें भी चालान न काटने को लेकर निवेदन कर रहे थे.

 'पुलिस अंकल पापा का चालान मत काटिए'

वाराणसी के पंडालो में दुर्गा पूजा और विजयादशमी के पर्व को देखने के लिए लोग अपने परिवार के साथ बाहर घूमते हुए दिखाई दे रहे थे. इस दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की निगाह दो पहिया वाहन पर छह बच्चों के साथ जा रहे एक युवक पर पड़ी. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जब युवक का चालान काटने के लिए तत्परता दिखाई गई, उस दौरान गाड़ी के पीछे बैठे बच्चों ने भी पुलिस से निवेदन किया कि उनके पापा का चालान न काटा जाए. अगली बार वह पूरी तरह से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी बच्चों की बात को रखते हुए चेतावनी देकर युवक को छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: Patalkot Train Fire: आगरा से झांसी रूट पर पातालकोट एक्सप्रेस की चार बोगी में लगी आग, सामने आई तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget