एक्सप्लोरर

महज तीन बोरी गेहूं की खातिर कर दी गई ग्रामीण की हत्या, शर्मानाक रहा पुलिस का रवैया

संतोषी ने चोरी का आरोप फूलचंद्र पर लगाया। जिस पर गांव के ही निर्मल और कमलेश न उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी।

रायबरेली, एबीपी गंगा: कोतवाली क्षेत्र में महज तीन बोरी गेहूं की चोरी के शक में ग्रामीण को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन पिटाई करने वालों को घायल का इलाज करने की चेतावनी देकर लौट गई। ग्रामीण घर पर ही अकेले पड़ा तड़पता रहा और रात में उसकी मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज किया।

ग्राम पूरे कालिका बख्श मजरे ऐहार निवासी फूलचंद्र यादव (50) के पड़ोसी विनोद कुमार के घर रविवार रात चोरी हो गई थी। उस वक्त विनोद के घर पर कोई नहीं था। उसकी पत्नी संतोषी सोमवार शाम को घर आई तो वारदात की जानकारी हुई। घर से तीन बोरी गेहूं और कुछ रुपये चोरी हुए थे।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

संतोषी ने चोरी का आरोप फूलचंद्र पर लगाया। जिस पर गांव के ही निर्मल और कमलेश न उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। फूलचंद्र मरणासन्न हालत में संतोषी के दरवाजे पड़ा था, तभी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाए आरोपियों को घायल का इलाज कराने की बात कहकर लौट गई। फूलचंद्र किसी तरह अपने घर पहुंचा, जिसके बाद सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

फूलचंद्र के घर कोई नहीं था

जब फूलचंद्र पर हमला हुआ, उसकी पत्नी सुंदारा रिश्तेदारी में व बच्चे मजदूरी करने गए थे। उसकी पिटाई की सूचना ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को दी थी। पुलिस के कहने पर भी आरोपितों ने फूलचंद्र का उपचार नहीं कराया था। मंगलवार सुबह सुंदारा को पति की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद वह घर पहुंची। कानपुर देहात का रहने वाला था मृतक

मृतक मूलरूप से नवीपुर, कानपुर देहात का रहने वाला था। पूरे कालिका बख्श, ऐहार निवासी सुंदारा रैदास के पहले पति जियाराम की लगभग 16 साल पहले मौत हो गई थी। इसके कुछ दिनों बाद फूलचंद्र सुंदारा के संपर्क में आया। फिर वह उसी के साथ रहने लगा। सुंदारा के पहले पति से दो पुत्र जगजीवन व श्रीकेशन तथा एक पुत्री खुशबू है। जबकि फूलचंद्र से भी उसे एक पुत्र अंकुश है।

पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी सुंदारा की शिकायत पर संतोषी, निर्मल व कमलेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget