एक्सप्लोरर

सोनू सूद की तस्वीर बनाकर चित्रकार को मिली नयी पहचान, पेंटिंग को देखने आने के लिए अभिनेता ने ट्विटर पर जताई इच्छा

यूपी के एक गांव के युवा चित्रकार ने लॉकडाउन में फंसे कई मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद के चित्र बनाकर सबका ध्यान खींचा है. यही नहीं, इस युवा ने इन चित्रों को अभिनेता सोनू सूद के साथ ट्वीटर पर साझा भी किया है. अब सोनू इस कलाकार से मिलना चाहते हैं.

जालौन. बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद लॉकडाउन में अप्रवासी मजदूरों के लिये सबसे बड़े हमदर्द बनकर उभरे. उन्होंने कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में उनकी हरसंभव मदद की और आज भी कर रहे हैं. अभिनेता ने उनके लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीजों तक का इंतज़ाम किया. सोनू सूद के इस कदम की वजह से हर ओर उनकी तारीफ हो रही है और ट्विटर पर #SonuSood सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. लोग उन्हें 'लॉकडाउन का हीरो' बता रहे हैं.

यूपी के जनपद जालौन के एक युवा चित्रकार पुष्पेंद्र कुमार राज ने सोनू सूद से प्रभावित होकर उन्हें रियल कोरोना वॉरियर बताया, साथ ही उनकी फोटो उसने गांव और घर की दीवारों पर उकेर दी. कहते हैं, होनहार लोगों का कोई अलग देश स्थान या गांव नहीं होता और ना ही उसे किसी अत्याधुनिक उपकरणों की आवश्यकता होती है. मन में दृढ़ता और कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो वह कुछ भी कर सकता है. पुष्पेंद्र ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपने ही गांव की दीवारों पर कुछ घरेलू सामग्रियों के साथ कोरोना योद्धाओं की तस्वीर को उकेर दिया.

सोनू सूद ने पेंटिंग देखने की अच्छा जताई

युवा पुष्पेंद्र कुमार राज ने अपने गांव गुरु का इटौरा में अपनी ही दीवार पर कोरोना योद्धाओं एवं फिल्म अभिनेता सोनू सूद का चित्र गेरू ,चूना और कोयला के माध्यम से बनाकर एवं लोगों को कोरोना से फैली महामारी के संबंध में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया. जिसके बाद उन्होंने दीवार पर बनाये गए चित्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. जिसके बाद इस पेंटिंग को देखकर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने युवा चित्रकार पुष्पेंद्र की काफी तारीफ की और जिसे देखने की अपनी इच्छा जाहिर की.

पेंटिंग में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई

इससे पूर्व भी पुष्पेंद्र कुमार राज ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीत कर अपने जनपद जालौन का नाम रोशन किया. इस पेंटिंग में कोरोना योद्धाओं में डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी, डाकिया आदि विभिन्न लोगों को चित्रित किया. जिन्होंने इस वैश्विक महामारी के दौरान मानवता का फर्ज को निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

युवा चित्रकार के पिता ने बताया कि ऐसे महामारी के समय मे उनके बेटे के ऐसे कार्य उन्हें बहुत खुशी देते हैं. उनके बेट ने देश और देशवासियों को संदेश भेजा है. सोनू सूद जी की चित्र के तारीफ खुद सोनु सूद जी ने की है और गांव आने के लिए भी कहा है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: गाजियाबाद के पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल का कोरोना वायरस से निधन, कांग्रेस ने जताया दुख बेंगलुरू हिंसा: मेरठ के शख्स ने आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले के सिर पर रखा 51 लाख का इनाम, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget