एक्सप्लोरर

अयोध्या: मामूली विवाद में भतीजे ने चाची की फरसे से हमला कर ले ली जान

अयोध्या में बरसात के पानी को लेकर छिड़े विवाद में एक भतीजे ने चाची पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या के रुदौली तहसील में महज पानी बहने के विवाद में एक महिला की आज सुबह धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप परिवार के ही एक युवक पर लगा है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त से दूर हत्यारोपी युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

समाज के भीतर लोगों में सहनशीलता इस कदर घटती जा रही है कि लोग छोटी छोटी बातों में हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे है। अयोध्या के रुदौली तहसील के गांव जलालपुर में रिश्ते को तार तार करते हुए बरसात के बह रहे पानी के विवाद में भतीजे ने अपनी चाची की धारदार हथियार से घायल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना आज सुबह की है। बरसात के बहते पानी को लेकर परिवार में विवाद हुआ। इस दौरान जब महिला अपने पुत्र के साथ खेत की ओर जा रही थी तभी परिवार के ही भतीजे ने फिल्मी स्टाइल से महिला पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बुरी तरह घायल महिला को पुलिस ने रुदौली अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंधित विवाद की जानकारी पर पड़ताल शुरू की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्यारोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी भतीजे युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन अहम बात यह है कि जरा सी छोटी बात पर फिल्मी स्टाइल से धारदार हथियार से महिला की हत्या को अंजाम दिया

धर्मेंद्र कुमार सीओ रुदौली ने बताया कि जलालपुर गांव में प्रदीप नाम के व्यक्ति ने सीता नाम की महिला को जो कि आपस में पटीदार हैं। प्रदीप ने महिला के ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग सीएससी रूदौली। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये घटना करीब सात बजे की है। तहरीर लेकर मुकदमा लिखकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक महिला के बेटे अजय ने कहा कि फरसे से हमारी मम्मी को मार दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget