एक्सप्लोरर

योगी सरकार RISE एप से सभी 75 जिलों में करेगी टीकाकरण की निगरानी, नहीं छूटेगा कोई बच्चा

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि एप को पहले देश के 181 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया था, इसके अच्छे नतीजे मिले. अब इसे पूरे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार अब बच्चों के टीकाकरण की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में RISE (Rapid Immunization Skill Enhancement) एप लागू किया गया है. इस एप के जरिए टीकाकरण की प्रक्रिया को बेहतर और तेज बनाया जाएगा, जिससे कोई भी बच्चा टीका लगवाने से न छूटे.

सरकार ने स्टाफ नर्स, एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) और हेल्थ विजिटर को इस एप के उपयोग की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया है. प्रशिक्षण के बाद ये स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण सत्रों का प्रबंधन, टीकों की सुरक्षा, कोल्ड चेन मैनेजमेंट, टीकाकरण के बाद के प्रभाव और टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों की निगरानी कर सकेंगे.

हर जिले और ब्लॉक में हो रहा प्रशिक्षण
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि इस एप को पहले देश के 181 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया था, जहां इसके अच्छे नतीजे मिले. अब इसे पूरे उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया गया है. राज्य के सभी 75 जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को इसका प्रशिक्षण दिया जा चुका है, अब ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग दी जा रही है.

डॉ. गुप्ता के अनुसार, इस एप के जरिए लगभग 52,175 टीकाकरणकर्ताओं को फायदा मिलेगा. इससे टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी और नए दिशा-निर्देश तुरंत स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुंच सकेंगे. RISE एप के तहत प्रशिक्षण पांच मॉड्यूल में पूरा होगा. प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी हर 15 दिन में पांचों मॉड्यूल की ट्रेनिंग लेंगे और फिर अपने क्षेत्र के अन्य टीकाकरणकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे.

  • ट्रेनिंग के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की परीक्षा (असेसमेंट) होगी.
  • 85% से अधिक अंक पाने वालों को गोल्ड सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
  • 70% से 85% अंक पाने वालों को रजत प्रमाणपत्र मिलेगा.

AMU में होली खेलने की अनुमति न मिलने पर करणी सेना का विरोध, प्रशासन को दी चेतावनी

डिजिटल निगरानी से बढ़ेगी टीकाकरण दर
टीकाकरण से जुड़े दिशा-निर्देश समय-समय पर बदलते रहते हैं. पहले, नए बदलावों की जानकारी टीकाकरण कर्मियों तक पहुंचने में देरी होती थी, लेकिन RISE एप से यह प्रक्रिया तेज होगी. इससे टीकाकरण की निगरानी आसान होगी और कोई भी बच्चा टीका लगवाने से नहीं छूटेगा.

योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश में टीकाकरण दर में बढ़ोतरी की उम्मीद है. सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चे को समय पर टीका लगे, जिससे बीमारियों से बचाव हो सके और उत्तर प्रदेश को रोग-मुक्त बनाया जा सके.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
DJ के लिए टीन शेड तोड़कर हाईवे पर पहुंचे कांवड़िए, प्रसाशन परेशान
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच नहीं हो पाया सीएम का संबोधन, कल तक के लिए स्थगित सदन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget