एक्सप्लोरर

UP Election: सियासी बिसात में मोहरे की तरह इस्तेमाल होंगे डेंगू के मच्छर? योगी सरकार का गरीबों को मुफ्त मच्छरदानी देने का ऐलान

UP Election: प्रयागराज में शुरू होने वाले इस खास अभियान के लिए सात हजार मच्छरदानियों की पहली खेप भी सीएमओ ऑफिस पहुंच गई है. वहीं मच्छरदानियों को लेकर राजनीतिक दलों में सियासी घमासान भी छिड़ गया है.

UP Election: मच्छरों से पैदा होने वाली जानलेवा बीमारी डेंगू इन दिनों यूपी में एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगी है. चुनावी बेला में मच्छरों के जहरीले डंक सियासी मुद्दा बनकर सरकार की फजीहत न करा बैठे, इसके लिए योगी सरकार एक ऐसा सियासी तीर चलाने जा रही है, जो आने वाले दिनों में एक साथ कई निशाने साध सकता है. योगी सरकार ने इस बार बीपीएल कार्ड धारक गरीबों को डेंगू की खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए उन्हें मुफ्त मच्छरदानी दिए जाने की तैयारी में हैं.

प्रयागराज में तो तीन दिन बाद शुरू होने वाले इस खास अभियान के लिए सात हजार मच्छरदानियों की पहली खेप भी सीएमओ ऑफिस पहुंच गई है. वहीं डेंगू के मच्छरों और बचाव के लिए बांटी जाने वाली मच्छरदानियों को लेकर राजनीतिक दलों में सियासी घमासान जरूर छिड़ गया है. कहा जा सकता है कि चुनावी मंचों पर ये मच्छर और मच्छरदानियां सियासी बिसात पर मोहरे की तरह इस्तेमाल होकर पार्टियों का खेल बना और बिगाड़ सकती हैं.

मरीजों की संख्या बढ़ी

प्रयागराज में डेंगू का डंक मारने वाले मच्छर अब लोगों की जिंदगी और सेहत पर खतरा बनकर मंडराने लगे हैं. मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही हैं. अब तक तकरीबन दो दर्जन लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. डेंगू की बीमारी कहीं हाहाकार न मचा डाले, इसके लिए योगी सरकार ने अब बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में मच्छरदानियां बांटने का फैसला किया है. ये मच्छरदानियां अकेले प्रयागराज ही नहीं बल्कि सूबे के तमाम जिलों में बांटी जाएंगी. मच्छरदानियां बांटने का काम स्वास्थ्य महकमे के मलेरिया अधिकारी के जरिए किया जाएगा. प्रयागराज में इसकी शुरुआत दो या तीन सितंबर से हो सकता है.

चरणबद्ध तरीके से बांटी जाएगी

प्रयागराज के सीएमओ डॉ. नानक शरण के मुताबिक सरकार की तरफ से आई मच्छरदानियों को चरणबद्ध तरीके से जल्द ही बांटने का काम शुरू किया जाएगा. इन मच्छरदानियों को जन प्रतिनिधियों के माध्यम से बांटा जाएगा. यानी इशारा साफ है कि सरकारी मच्छरदानियों के जरिये बीजेपी का मंच सजाया जाएगा. इतना ही नहीं, मच्छरदानियों को सियासी मुद्दा भी बनाया जाएगा और साथ ही इसके नाम पर वोट भी मांगे जाएंगे. सीएमओ डॉ. नानक शरण का कहना है कि जल्द ही दूसरी और आगे की खेप भी जिले में आ जाएगी. कितनी मच्छरदानियां बांटी जाएंगी, इसका फैसला शासन को करना है. उनके मुताबिक डेंगू से बचाव ही उससे बचने का इकलौता हथियार है. ऐसे में गरीबों के लिए यह मच्छरदानियां काफी मददगार साबित होंगी.

पक्ष-विपक्ष का निशाना

वहीं भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ इसे बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्ष इन मच्छरदानियों के बहाने सरकार पर निशाना साधने लगा है. बीजेपी नेता पवन श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार गरीबों का ख्याल रख रही है और विपक्ष इस पर भी घड़ियाली आंसू बहा रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि डेंगू और दूसरी बीमारियों की रोकथाम में नाकाम सरकार अब झुनझुना बजाकर अपनी कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश में है.

यह भी पढ़ें:
Yogi Adityanath's visit to Firozabad: फिरोजाबाद में डेंगू प्रभावित बच्‍चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को दिये ये निर्देश
Janmashtami 2021: मथुरा में सीएम योगी बोले- पहले हिन्दुओं के त्योहारों पर बंदिशें लगाई जाती थीं लेकिन अब कोई बंदिश नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget