एक्सप्लोरर

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल, बीमारू राज्य से उद्यम प्रदेश बना यूपी, निवेश और रोजगार में भी बढ़त

UP News: यूपी सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए 2018 में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया. फरवरी 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 ने निवेश का नया अध्याय लिखा.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बीते आठ सालों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है. बीजेपी का दावा जो राज्य 2017 तक ‘बीमारू’ माना जाता था, वह अब देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने औद्योगिक निवेश, रोजगार और कारोबारी सुगमता को प्राथमिकता दी, जिसका असर यह हुआ कि यूपी अब ‘उद्यम प्रदेश’ बन चुका है.

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में अब तक 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं, जिनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतार दिया गया है. इससे अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है. सरकार की नीतियों का ही नतीजा है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था दोगुनी हो चुकी है और प्रदेश जल्द ही 30 लाख करोड़ रुपये के जीडीपी आंकड़े को पार कर लेगा.

नीतियों से उद्योगों को बढ़ावा
प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने 33 सेक्टोरल पॉलिसी बनाई. ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी गई और ‘निवेश मित्र’ पोर्टल शुरू किया गया, जिससे अब 43 विभागों की 487 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. विश्व बैंक की कारोबारी सुगमता रैंकिंग में यूपी 2017 में 14वें स्थान पर था, जो 2022 में दूसरे स्थान पर पहुंच गया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए 2018 में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन किया. फरवरी 2023 में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 ने निवेश का नया अध्याय लिखा. निवेश को धरातल पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) भी आयोजित की गई, जिसके तहत करोड़ों रुपये की परियोजनाएं लागू की गईं. प्रदेश के एमएसएमई सेक्टर में 90 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. निर्यात 86 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसमें एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना का बड़ा योगदान रहा.

यूपी को बनाया निवेश हब

  • डिफेंस कॉरिडोर, मेडिकल और फार्मा सेक्टर में 63,475 करोड़ रुपये के निवेश से स्वास्थ्य सेवाओं और विनिर्माण में तेजी आई है.
  • एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार से यूपी निवेशकों के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है.
  • यूपी सरकार स्टार्टअप, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, एआई, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है.
  • लखनऊ-हरदोई में टेक्सटाइल पार्क, गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क, कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर और कन्नौज में परफ्यूम पार्क जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है.
  • इन्वेस्ट यूपी के जरिए निवेश को ट्रैक किया जा रहा है और लैंड पूलिंग व अलॉटमेंट जैसी योजनाओं से निवेशकों की दिक्कतें कम हो रही हैं.

औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई

  • 06 औद्योगिक गलियारे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और 06 गलियारे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर विकसित हो रहे हैं.
  • 47 साल बाद यूपी को बीडा के रूप में नया औद्योगिक शहर मिल रहा है.
  • बुंदेलखंड में ड्रग व फार्मा पार्क की स्थापना को तेज किया गया है.

छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत

  • मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकृत उद्यमियों के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जा रहा है.
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब तक 16 हजार मामलों में ऋण स्वीकृत हुए हैं और 6 हजार मामलों में ऋण वितरित किया गया है.
  • अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत भी की गई है.

योगी सरकार की इन योजनाओं और सुधारों से यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, युवाओं को रोजगार मिला है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार ऊंचाइयों को छू रही है. उत्तर प्रदेश अब एक ‘ब्रेकथ्रू’ प्रदेश के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Hathras में छात्राओं को पास करने के नाम यौन शोषण करने वाला प्रोफेसर प्रयागराज से गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget