एक्सप्लोरर

18 जुलाई से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, कैबिनेट बैठक में फैसला

योगी कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को मंजूरी दे दी गई। मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। सत्र के प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में 6 अहम प्रस्तावों पर मुहर भी लगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, बृजेश पाठक, मुकुट बिहारी वर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह समेत सभी मंत्री मौजूद रहे। लखनऊ के लोकभवन में हुई इस बैठक के बाद योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में वृक्षारोपण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसके अलावा गोरखपुर में महंत अवैधनाथ राजकीय विद्यालय में नए निर्माण के लिए बजट की मंजूरी दी गई है। साथ ही प्रदेश में निजी विश्वविधालय अध्यादेश के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। बतादें कि यूपी में लगभग 27 बड़े निजी विश्वविधालय हैं।

इन फैसलों पर लगी मुहर

जनपद गोरखपुर में प्राणी उद्यान की स्थापना हेतु प्रस्ताव पास हुआ इसमें अनुमानित लागत 181.82 करोड़ रुपये प्रतावित है। अशफाकउल्ला प्राणी उद्यान के नाम से यह प्राणी उद्यान है।

समस्त प्रदेश में वृक्षारोपण होना हैं उसके लिए मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराना, 15 अगस्त को यह वृक्षारोपण होना है। 22 करोड़ पौधे लगाने का कार्यक्रम है।

आगामी मानसून सत्र 18 जुलाई 2019 को प्रस्तावित है। आपको बता दें पिछला विधानसभा सत्र  28 फरवरी 2019 को सत्रावसान कर दिया गया था

महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के अंतर्गत कार्य होने हैं जिसमे 30.34 करोड़ रुपये लगने है जिसे अनुमोदित किया गया है।

अम्ब्रेला एक्ट बनाया  गया है, प्रदेश में 27 महाविद्यालय चलाए जा रहे हैं जो विभिन्न एक्ट के तहत चलाए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण की स्थापना की जा रही है। जिसमें शिक्षा के विवाद को सुलझाया जा सके एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और कई सदस्य के माध्यम से इसे बनाया जा सके। इसमें 6.15 करोड़ का खर्चा होगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget