एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे दूसरी बार लेंगे यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

UP CM Yogi Adityanath Shapath Grahan: योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

Yogi Adityanath Shapath Grahan: उत्तर प्रदेश में 10 मार्च को आया ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आज अपने अंजाम तक पहुंचेगा. योगी 2.0 की आज से शुरुआत हो जाएगी. भव्य आयोजन के बीच योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे. साथ में मंत्रियों की भी लंबी टीम होगी. तैयारियां भव्य हैं और मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी है. कई मेहमानों को तो खुद योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बुलाया है.

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर चुने गए विधायक दल के नेता
बता दें कि योगी आदित्यनाथ को गुरुवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है. आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे. बीजेपी द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया.

बीजेपी विधायक दल के सबसे वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार खन्ना ने आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, नंद गोपाल गुप्ता नंदी और राम नरेश अग्निहोत्री ने समर्थन किया. उसके बाद मौजूद सभी विधायकों ने इस पर रजामंदी दे दी. इस मौके पर मंच पर बीजेपी के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल व निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद भी मौजूद थे.

आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, ''आज पार्टी ने मुझे फिर से जिम्मेदारी दी है. मैं फिर से वचन देता हूं कि हम बिना डिगे, बिना थके, बिना रुके प्रधानमंत्री के विजन (दृष्टिकोण) के अनुरूप उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को जनार्दन (भगवान) मानकर उनकी सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ समर्पित भाव से काम करेंगे. हमारा पूरा विधायक दल इस अभियान का साक्षी बने और एक टीम के साथ तौर पर काम करता दिखे."

राज्य में इस बार भी दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं
उधर, दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन की कवायद को अंतिम रूप दिया. पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, राज्य में इस बार भी दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं. निवर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ-साथ उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है.

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के चुनाव प्रभारी रहे धर्मेंद्र प्रधान भी प्रदेश सरकार के गठन की कवायद में शामिल रहे. इन नेताओं ने उत्तर प्रदेश की नई कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने पर विचार विमर्श किया. जाटव समुदाय से ताल्लुक रखने वाली बेबी रानी मौर्य को नई सरकार में महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है. उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ा था.

बीजेपी को 255 सीटें मिली थी
प्रदेश के निवर्तमान कानून मंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पूर्व नौकरशाह एके शर्मा को भी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पद दिए जाने की संभावना है. इनमें उपमुख्यमंत्री का पद भी शामिल है, बशर्ते पार्टी इस पद पर नए चेहरे लाना चाहे. उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाल में संपन्न हुए चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को 255 सीटें मिली थी जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget