एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Visits Bijnore: बिजनौर में बोले सीएम योगी- 'सरकार ने गुंडागर्दी पर लगाई पूरी तरह लगाम'

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी ने 281.52 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने रामलला का नाम लेकर जनता को संबोधित किया.

बिजनौर: मधुसूदनपुर में मेडिकल कालेज के शिलान्यास में सीएम योगी ने पहुंचकर पहले 281.52 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया. इसके बाद सीएम ने मंच पर पहुंचकर रामलला का नाम लेकर जनता को संबोधित किया. योगी आदित्यनाथ कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए पहले से ही जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट को लगा कर इस बीमारी से लोगों को राहत देने का काम किया गया है. सीएम ने अपने भाषण के दौरान विपक्षियों पर जमकर निसाना साधा है.

सीएम ने मंच से बोलते हुए कहा कि अन्य राजनीति पार्टियों में परिवार के लोगों का विकास ही होता है. पहले की सरकारों में गांव में सड़क नहीं होती थी. पहले की सरकार द्वारा विकास कार्यो में वो गति नहीं थी जो हमारी सरकार में विकास कार्यों को मिली है. इस सरकार में महिलायें सुरक्षित रहे इसके लिये सरकार द्वारा गुंडागर्दी पर पूरी तरह से लगाम लगी है. हमारी सरकार में गुंडों को जेल भेजने का काम किया गया है.

बदमाशों की अवैध संपति को जब्त कर कार्रवाई का कार्य जारी

पहले माफिया राज हुआ करता था. हमारी सरकार में अपराधियों के खिलाफ अब भी कार्यवाही जारी है. पहले की सरकारों में माफियाओं को संरक्षण देने का काम किया जाता था. इस सरकार में बदमाशों की अवैध संपति को जब्त कर कार्रवाई करने का काम लगातार किया जा रहा है. हमारी सरकारों में सभी जरूत मंदों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है. जबकि अन्य सरकारों में अपने लोगों को ही योजनाओं का लाभ देने का काम किया जाता रहा है. सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एसपी सरकार में विधायकों को अपने विकास और सैफई के विकास से बस मतलब रहा है.

ज्यादातर बेटी यूपी पुलिस में भर्ती की गई है

2017 से पहले बिजली 4 जनपदों में मिलती थी. अब बिजली की सामान आपूर्ति पूरे प्रदेश में की जा रही है. हमने प्रयास किया कि सभी बेटियों को नौकरी मिल सके ज्यादातर बेटी यूपी पुलिस में भर्ती की गई है. 30 हज़ार बेटियां महिला पुलिस में बीते दिन भर्ती हुई और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में काम कर रही है. प्रदेश में 42 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए गए हैं. पहले पेंशन केवल समाजवादी कैडर को दो जाती थी लेकिन आज हमारी सरकार द्वारा इसको बदल दिया गया है.

प्रदेश में आज कोई नौकरी के नाम पर बसूली नहीं कर सकता जो करेगा उसके लिए यूपी की जेल इंतज़ार कर रही है.

यह भी पढ़ें.

गुजरात के निजी पोर्ट पर पकड़ी गई 3000 किलो हेरोइन पर कांग्रेस ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, सरकार से पूछा ये सवाल?

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से की बात, अफगानिस्तान की स्थिति सहित इन मुद्दों पर की चर्चा


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget