एक्सप्लोरर

UP News: भीषण ठंड में बेसहारा लोगों का सहारा बन रही योगी सरकार, जरूरतमंदों को 4 लाख से अधिक बांटे कंबल

UP Weather: सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी 8 जनवरी को अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान व्यक्तिगत रूप से रैन बसेरों का दौरा किया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है, इसी बीच यूपी की योगी सरकार भीषण ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों की मदद कर रही है. यूपी सरकार ने आज बुधवार (11 जनवरी) को जानकारी देते हुए बताया कि भीषण ठंड से बचाव के लिए पिछले 10 दिनों में 1.79 लाख से अधिक कंबल जरूरतमंदों को बांटे गए हैं. इसके साथ ही यूपी सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार द्वारा अब तक कुल 466201 कंबल जरूरतमंदों को बांटे जा चुके हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए पिछले 10 दिनों में 1,79,740 से अधिक कंबल जरूरतमंदों को बांटे हैं.

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी 8 जनवरी को अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान व्यक्तिगत रूप से रैन बसेरों का दौरा किया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए. इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर में भी जरूरतमंदों को कंबल दिए. सीएम योगी ने वाराणसी में कई रैन बसेरों का निरीक्षण किया और यहां रह रहे व्यक्तियों का हाल जाना व उन्हें कंबल, मिठाई आदि वितरित किया. यूपी के सभी 75 जिलों में अभी भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

जानें पिछले 24 घंटों का तापमान

वहीं अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जहां अधिकांश जगहों पर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और कई स्थानों पर घने कोहरे के साथ भीषण ठंड रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ मंडल में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा जबकि कानपुर, वाराणसी, झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल में तापमान सामान्य से कम रहा.

AAP सांसद संजय सिंह को 3 महीने की सजा, कोर्ट ने इस मामले में सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget