एक्सप्लोरर

UP News: सीएम योगी बोले- 'माफिया हावी होंगे तो विकास बाधित कर देंगे, आमजन को तबाह कर देंगे, 2017 से पहले यही होता था'

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डीसीएफ लिमिटेड के नवनिर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि माफिया गिरोहों पर शिकंजा कसा जा रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता हो या अन्य कोई क्षेत्र, यदि उसमें माफिया हावी होंगे तो विकास बाधित कर देंगे, आमजन को तबाह कर देंगे. उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले यहीं होता था. आज उत्तर प्रदेश में माफिया गिरोहों पर शिकंजा कस दिया गया तो न केवल प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा बदली है बल्कि विकास के बड़े बड़े कार्य हो रहे हैं.

इन बातों का जिक्र मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को गोरखपुर के नथमलपुर में जिला सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) लिमिटेड के नवनिर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह में किया. उन्होंने कहा कि एक लंबे दौर तक गैंगवार के कारण गोरखपुरवासियों पर पहचान का संकट था. यहां उद्यमी निवेश नहीं करना चाहते थे, बैंक युवाओं को लोन नहीं देते थे. विकास के बड़े कार्य नहीं होते थे. अगर विकास की कोई बड़ी परियोजना आ भी गई तो माफिया ठेका हथियाने को हावी हो जाते थे, नतीजा होता था गैंगवार.

सहकारिता आंदोलन भारत के विकास की आत्मा: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सहकारिता आंदोलन भारत के विकास की आत्मा रही है. जिन राज्यों ने इसकी मूल अवधारणा और महत्व को समझ लिया, वे विकास में आगे निकल गए. जिन राज्यों में सहकारिता की उपेक्षा हुई या सहकारिता गलत लोगों के हाथ में चली गई, वे राज्य पिछड़ गए. उत्तर प्रदेश में शरारत के तहत सहकारिता को कमजोर किया गया. 2017 के पूर्व यूपी के 16 जिला सहकारी बैंकों के लाइसेंस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निरस्त कर दिए थे. इन बैंकों में पैसा जमा करने वाले छोटे किसान और छोटे व्यापारी तबाह थे. बेटी की शादी के लिए भी पैसा नहीं निकल पा रहा था.

सहकारिता के जरिये स्थापित हो रहे विकास के नए आयाम
सीएम योगी ने कहा कि आज सरकार के सहयोग से कई बैंक फिर से खड़े हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सहकारिता का फैलाव किया है. इसके लिए अलग से मंत्रालय गठित किया है, जिसकी कमान गृहमंत्री अमित शाह के पास है. सहकारिता के जरिये सबकी सहभागिता से विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं. छोटी जोत के किसानों के बीच एफपीओ बनाकर और अलग अलग कार्यों जैसे खाद्य प्रसंस्करण, भण्डारण आदि से किसानों को जोड़कर सहकारिता का मॉडल खड़ा किया जा सकता है. इन मॉडलों से बड़ी संख्या में लोग प्रेरित होंगे और रोजगार भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ेंः 
Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से 'मिशन 24' का बिगुल फूंकेंगे सीएम नीतीश कुमार, पूर्वांचल में बढ़ने वाली है NDA की परेशानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget