एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ बोले- अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, पहले की सरकारों ने सिर्फ लूटा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "अभी तक वीरभूमि बुंदेलखंड का जवान ही सीमा की सुरक्षा करता था, अब यहां बनने वाले लड़ाकू विमान और तोपें दुश्मन पर गरजेंगी."

बांदा/महोबा/चित्रकूट: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास की अपार सम्भावनाओं वाले बुंदेलखंड की संपदा को सिर्फ लूटा है, लेकिन बीजेपी सरकार के शासनकाल में अब यह धरती का स्वर्ग बनेगा. मुख्यमंत्री ने अपने बुंदेलखण्ड दौरे के दूसरे दिन बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जिले में 924 करोड़ रुपये लागत की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

इसके बाद बांदा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा, "बुंदेलखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं. पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां की संपदा लूटने का काम किया है, लेकिन बीजेपी सरकार में अब यह धरती का स्वर्ग बनेगा." योगी ने बुंदेलखंड के महोबा जिले में लहचूरा बांध पहुंचकर अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड में हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत पेयजल उपलब्धता का काम चल रहा है."

योगी ने रसिन बांध का लोकार्पण किया

महोबा में योगी ने कहा कि 3600 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुन परियोजना शुरू होने जा रही है. इस परियोजना से पांच-छह लाख लोगों को लाभ मिलेगा. महोबा के बाद मुख्यमंत्री चित्रकूट जिले पहुंचे. वहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रसिन बांध का लोकार्पण किया. योगी ने कहा कि चित्रकूट का हवाईअड्डा तैयार हो रहा है. चित्रकूट के लोग मुंबई, दिल्ली व अयोध्या तक हवाई यात्रा कर सकेंगे. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इंजीनियरिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक करने वाले नौजवानों को जिला प्रशासन प्रशिक्षण देकर 'हर घर नल-हर घर जल' योजना में नौकरी दे. मुख्यमंत्री ने कहा, "अभी तक वीरभूमि बुंदेलखंड का जवान ही सीमा की सुरक्षा करता था, अब यहां बनने वाले लड़ाकू विमान और तोपें दुश्मन पर गरजेंगी."

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत की पत्नी हैं प्रोफेसर, जानिए- परिवार में और कौन हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget