एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सीएम सिटी को मिली मेट्रोलाइट रेल की सौगात, पीआईबी की बैठक में मिली मंजूरी

Gorakhpur Metrolite: पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट के फेज-1 को अप्रूवल मिला है.

Gorakhpur News: पूर्वांचल में तेजी से विकास की ओर अग्रसर शहरों में शुमार गोरखपुर को मेट्रो लाइट रेल प्रोजेक्ट के फेज-1 को मंजूरी मिल गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी है. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है. पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट के फेज-1 को अप्रूवल मिला है.

गोरखपुर में पिछले कई सालों से मेट्रो बढ़ाने के लिए तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा था. लेकिन मेट्रो की आबादी के हिसाब से शहर के विकसित नहीं होने की वजह से कई बार डीपीआर जाने के बावजूद अंडरग्राउंड मेट्रो के प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिल सकी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गोरखपुर में मेट्रो चलाने के प्रयास में जुटे हुए थे लेकिन आबादी कम होने की वजह से मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित ना हो पाने से यह रास्ता भी साफ नहीं हो रहा था. यही वजह से गोरखपुर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने और लाइट मेट्रो चलाने में कम आबादी की बाधा सरकार ने दूर कर दी. पिपराइच नगर पालिका और गोरखपुर से सटे 4 विकासखंड को गोरखपुर नगर निगम में शामिल कर प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूरी दे दी गई. इससे शहर में 4589 करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है. राइट्स और लखनऊ रेल मेट्रो कारपोरेशन ने उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का अनुमोदन पहले शासन को भेज दिया था. गोरखपुर में लाइट मेट्रो चलाने के लिए भी शहर का मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित होना जरूरी होता है.

डीपीआर के अनुसार शहर में 4589 करोड़ रुपए की लागत से तीन बोगियों वाली मेट्रो दौड़ेगी. पहला रूट 15.14 किलोमीटर का होगा. जो श्याम नगर बरगदवा से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक होगा. इस रूट पर कुल 14 स्टेशन होंगे. दूसरे रूट पर गुलरिया से शुरू होकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसर तक जाएगा. यह 12.70 किलोमीटर लंबा रूट है जिस पर 12 स्टेशन होंगे. लाइट मेट्रो की खासियत है कि यह अंडर ग्राउंड नहीं चलेगी. यह मेट्रो सड़क के समतल ही चलेगी. इसकी एक बोगी में 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी.

 

Gorakhpur: सीएम सिटी को मिली मेट्रोलाइट रेल की सौगात, पीआईबी की बैठक में मिली मंजूरी

लाइट मेट्रो में तीन से चार कोच होते हैं

इसका स्टेशन भी बस स्टैंड की तरह होगा. लाइट मेट्रो में तीन से चार कोच होते हैं. एक कोच में 100 यात्री सफर करते हैं और सड़क पर ही चलती है. जहां पर जगह नहीं होती है वहां एलिवेटेड रुट तैयार किया जाता है. इसके स्टेशन भी छोटे होते हैं. लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट में काफी समानता मेट्रो की तरह है, लेकिन इसमें सारी सुविधाएं मेट्रो की तरह नहीं होती हैं. लाइट मेट्रो लाइन के ट्रैक के किनारे फेंसिंग लगाए जाते हैं. भीड़भाड़ वाले इलाकों में ओवरहेड रूट तैयार किया जाता है. ट्रेन की लंबाई के एक तिहाई हिस्से में प्लेटफार्म पर शेड लगेगा. इसमें एक्सरे स्कैनर, ऑटोमेटिक एयर कलेक्शन गेट, कनकोर्स जैसी सुविधाएं नहीं होंगी. एलिवेटेड रूट पर ओवरहेड स्टेशन बनते हैं. इसमें एक ही एंट्री और एग्जिट गेट होता है. लाइट मेट्रो में सफर के दौरान नियम तोड़ने पर आम मेट्रो से ज्यादा जुर्माना लगता है. पूर्वांचल लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद अब लाइट मेट्रो गोरखपुर और पूर्वी यूपी को विकास के पथ पर एक कदम और आगे ले जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

UP Election 2022: शाहजहांपुर में टूटने पुल पर शुरू हुई सियासत, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget