एक्सप्लोरर

Navratri 2023: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, पांव पखारे, तिलक और लाल चुनरी ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद

Kanya Pujan 2023: कन्या पूजन के दौरान सीएम योगी ख़ुद इस बात का ख्याल रख रहे थे कि किसी तरह की कमी न हो. वो खुद भी कन्याओं को भोजन परोसते दिखे.

Yogi Adityanath Kanya Pujan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratari 2023) की नवमी तिथि पर हर साल की तरह कन्या पूजन किया. सीएम योगी गोरखपुर (Gorakhpur) में गोरक्षपीठ पहुंचे जहां उन्होंने कन्याओं के पैर पखारे और माथे पर तिलक लगाकर उन्हें लाल चुनरी पहनाई. इसके बाद विधिवत तरीके से कन्याओं को अपने हाथ से प्रसाद खिलाया. सीएम योगी के कन्या पूजन की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें वो वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्या पूजन करते दिख रहे हैं. 

शारदीय नवरात्र के नौंवे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले विधि विधान से मां दुर्गा की अराधना की. इसके बाद मां दुर्गा के स्वरुपों के प्रतीक छोटी-छोटी कन्याओं के पैर पखारे, इसके बाद उनके माथे पर तिलक लगाया और लाल चुनरी ओढ़ाई. सीएम योगी ने मंत्रोच्चारण के बीच घंटी बजाते हुए सभी कन्याओं की आरती की और फिर अपने हाथों से खाना परोसते हुए दिखाई दिए. कन्या पूजा के दौरान सीएम योगी खुद हरेक बात का ध्यान रख रहे थे और कन्याओं से बातें कीं.

सनातन धर्म को लेकर सीएम योगी ने ये कहा
सीएम योगी विजय दशमी के मौके पर भी गोरखपुर में ही रहेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कल विजय दशमी का त्योहार है. विजय दशमी धर्म सत्य और न्याय का पर्व, भारत के सनातन धर्म की विजय पताका का पर्व, हर काल और हर परिस्थिति में जब भी दुश-प्रवतियां प्रभावी दिखाई देती हैं. सनातन धर्म ने हमेशा उस चुनौती को स्वीकार किया और उसका सामना करते हुए लोककल्याण के लिए और राष्ट्र कल्याण के लिए मानवता का मार्ग भी प्रशस्त किया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र उत्सव मनाते हैं और नौ दिन तक उपवास रखते हैं. इस दौरान गोरक्षपीठ धाम में विशेष परंपरा के अनुसार पूजा पाठ और कन्या पूजन किया जाता है. सीएम योगी खुद अपने हाथों से कन्याओं को भोजन परोसते हैं.  

UP Politics: सपा-कांग्रेस की कलह के बीच जयंत चौधरी ने राजस्थान में चला नया दांव, जानें- क्या है रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: 'भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ' योजना, कैबिनेट की मंजूरी
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
'2017 से पहले किसान करता था आत्महत्या', बहराइच में CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम योगी का पहला बयान, कहा- हम लोगों ने 9 लाख युवाओं को...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget