एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अफसरों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Gorakhpur News In Hindi: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कर करीब 100 लोगों की समस्याएं सुनीं. अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और हर पीड़ित को समाधान व सहायता का भरोसा दिलाया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी. आवास की सुविधा के साथ अपराधियों की धर पकड़ को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. हर समस्या के समाधान का मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को भरोसा दिया. उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए. बेटे की हत्या के मामले में देवरिया की महिला को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया.

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आने वाले हर पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है.

जनता दर्शन में सीएम ने लोगों की सुनी समस्याएं 

जानकारी के अनुसार, आज  (2 अप्रैल) सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 100 लोगों से मुलाकात की. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं. उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया. साथ ही सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए. उन्होंने पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

ये भी पढ़िए- कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, 'जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक...'

धन के अभाव में किसी का नहीं रुकेगा इलाज- मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई. मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा. गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद मांगने लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को चॉकलेट देकर सीएम योगी ने उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़िए- UP Politics: AIMIM ने कहा- मुस्लिमों को गुलाम समझते हैं अखिलेश यादव, अब आया सपा से करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget