एक्सप्लोरर

UP के इन 7 जिलों में होगी बोटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और कैंपिंग, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP News: यूपी राज्य के बांधों और जलाशयों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने जा रही है. इसके लिए प्रदेश के सात जिलों का चयन किया गया है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब राज्य के बांधों और जलाशयों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने जा रही है. सरकार का उद्देश्य है कि इन प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया जाए, जिससे न केवल पर्यटक आकर्षित हो, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिले.

सरकार की योजना के तहत प्रदेश के सात प्रमुख जिलों- चित्रकूट, महोबा, सोनभद्र, हमीरपुर, झांसी, सिद्धार्थनगर और बांदा में मौजूद बांधों और जलाशयों पर पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाएंगी. इसके लिए चित्रकूट का गुन्ता बांध, महोबा का अर्जुन डैम, सोनभद्र का धंधरौल डैम, हमीरपुर का मौदहा डैम, झांसी की गढ़मऊ झील, सिद्धार्थनगर का मझौली सागर और बांदा का नवाब टैंक चुने गए हैं.

बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी
इन स्थलों पर सरकार द्वारा बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, कैंपिंग और रिसॉर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साहसिक अनुभव भी मिल सकेगा. सरकार का मानना है कि यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी गति देगी.

इस योजना को सफल बनाने के लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तकनीकी मदद ली जा रही है. विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि बांधों की सुरक्षा और संरचना पर कोई असर न पड़े और सभी पर्यटन गतिविधियां पर्यावरण और सुरक्षा मानकों के अनुसार हों.

जलाशयों के विकसित होने से बढ़ेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश में पहले से ही धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को लेकर बड़ी संख्या में लोग आते हैं. अब सरकार का लक्ष्य है कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इन जलाशयों को भी पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जाए. पर्यटन विभाग के अनुसार, इससे स्थानीय स्तर पर होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, गाइड, हैंडीक्राफ्ट और लोक कला जैसे क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा. इसके अलावा, गांवों की पहचान भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी.

योगी सरकार पहले ही काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे शहरों में पर्यटन को लेकर बड़े स्तर पर निवेश और विकास कर चुकी है. अब सरकार की यह नई योजना साबित करती है कि वह केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा देना चाहती है. इससे यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का नाम प्राकृतिक पर्यटन के केंद्र के रूप में भी जाना जाएगा और प्रदेश की ग्रामीण आबादी को इसका बड़ा फायदा मिलेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget