एक्सप्लोरर

योगी सरकार का साफ संदेश, ईमानदार कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

UP News: गाजियाबाद में नगरीय परिवहन के तहत संचालित सिटी इलेक्ट्रिक बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने ईमानदारी का प्रदर्शन किया, जिसके बाद विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया है.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक तरफ जहां भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत नकेल कस रही है तो वहीं मेहनती और ईमानदार कर्मचारियों को पुरस्कृत भी कर रही है. ताजा मामला गाजियाबाद का है, जहां नगरीय परिवहन के तहत संचालित सिटी इलेक्ट्रिक बस के ड्राइवर और कंडक्टर को उनकी ईमानदारी के सम्मानित किया गया. 

सरकार की ओर दोनों कर्मचारियों को विभाग की संस्तुति पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है. सरकार का मानना है कि ईमानदार कर्मचारियों को इस तरह सम्मानित किए जाने से दूसरे कर्मचारियों को भी उनका कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा मिलेगी. 

जानें- क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बुधवार को गाजियाबाद सिटी ट्रांस लि. के तहत बहरामपुर डिपो की बस संख्या यूपी 14 केटी 6554 जोकि लोनी रूट पर थी पर अज्ञात महिला यात्री का पर्स छूट गया था, जिसके बाद महिला का पर्स परिचालक सतेंद्र (आईडी 231) एवं चालक आसिफ को मिला,  जिस पर दोनों कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए इस पर्स को गाजियाबाद सिटी ट्रांस.लि. के बहरामपुर बस डिपो में लाकर जमा करा दिया. 

इस पर्स में 6000 रुपये नगद एवं अन्य जरूरी समान था. दोनों कर्मचारी चाहते तो वो पैसे आपस में बाँट सकते थे लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया और इस पर्स को सीधा डिपो में ले जाकर जमा कर दिया. जब संबंधित महिला यात्री के परिजनों ने पर्स पर दावा किया तो उनके दावे की जांच की गई, जिसके बाद उस पर्स को संबंधित दावेदारों को दे दिया गया. 

साथ ही दोनों कर्मचारियों की ईमानदारी से अन्य कर्मचारियों को भी ईमानदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से संबंधित परिचालक सतेंद्र एवं चालक आसिफ को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है.

कमांड सेंटर से की जा रही नियमित मॉनिटरिंग
डिपो की प्रबंधक संचालन ज्योति सक्सेना ने बताया कि कर्मचारियों में नैतिक कार्य संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से नियमित परिचालकों की काउंसलिंग कमांड सेंटर से की जा रही है. उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यों में नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है. नियमित निगरानी से प्रभावित परिचालकों द्वारा निष्ठा एवम ईमानदारी का निरंतर प्रदर्शन भी किया जा रहा है. इसी क्रम में ये घटना एक मिसाल है. इसको प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार को हम दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं, ताकि डिपो एवं विभाग के अन्य कर्मचारी भी इनसे प्रेरित हों सकें.

Bundelkhand Expressway पर बनेगा यूपी का सबसे लंबा सोलर पार्क, 450 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी

Embed widget