एक्सप्लोरर

अतीक के मददगार पुलिसवालों पर भी चलेगा योगी सरकार का डंडा, तैयार हो रही है लिस्ट

प्रयागराज पुलिस अतीक से जुड़े 30 मामलों का पता लगा चुकी है. ज्यादातर मामलों में गलत पते और क्रिमिनल रिकॉर्ड को छिपाकर असलहों के लाइसेंस लिए गए थे. उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जिन्होंने असलहों के लाइसेंस की फाइल का वेरिफिकेशन करते हुए उन्हें पास किया था.

प्रयागराज: माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के साथ ही योगी सरकार अब उसके मददगार पुलिसकर्मियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है. सरकार के निर्देश पर पुलिस हेडक्वार्टर ऐसे पुलिस वालों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जो उसके एहसानों तले दबकर उसके गुनाहों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय अपनी नजरें घुमा लेते थे. लिस्ट में सबसे पहले उन पुलिसकर्मियों का नाम रखा जाएगा, जिन्होंने अतीक अहमद और उसके गैंग के क्रिमिनल रिकॉर्ड-दागी छवि और गलत डाक्यूमेंट्स को नजरअंदाज करते हुए उन्हें असलहे दिए जाने की सिफारिश की थी.

पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई पुलिस अफसरों का कहना है कि अतीक और उसके गैंग के सदस्यों के असलहों के लाइसेंस का वेरिफिकेशन करने वालों की गलती होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये पता लगाया जा रहा है कि ऐसे लोगों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट कैसे पास हो गई, जिनके आधार पर उन्हें असलहों का लाइसेंस मिल गया. प्रयागराज पुलिस अब तक अतीक से जुड़े ऐसे 30 मामलों का पता लगा चुकी है. इनमें से ज्यादातर मामलों में गलत पते और क्रिमिनल रिकॉर्ड को छिपाकर असलहों के लाइसेंस लिए गए थे. तथ्यों को छिपाने वाले अतीक के परिवार और गैंग के सदस्यों के खिलाफ तो धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया ही जाएगा और साथ ही उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जिन्होंने इन असलहों के लाइसेंस की फाइल का वेरिफिकेशन करते हुए उन्हें पास किया था.

असलहों का लाइसेंस रद भी किया जाएगा प्रयागराज रेंज के आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह के मुताबिक पड़ताल के बाद ऐसे असलहों का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है. संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया जा चुका है. जल्द ही कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन असलहों का लाइसेंस रद भी कर दिया जाएगा और असलहों को जमा करने को कहा जाएगा. उनके मुताबिक ये प्रक्रिया अतीक के साथ ही रेंज के दूसरे माफियाओं के मामले में भी अपनाई जा रही है. आईजी कवीन्द्र प्रताप के मुताबिक मददगार पुलिसकर्मियों के बारे में हेडक्वार्टर के निर्देश पर तफ्तीश कराई जा रही है.

अतीक का खाकी से पुराना याराना गौरतलब है कि बाहुबली अतीक का खाकी से पुराना याराना रहा है. तमाम पुलिसकर्मियों पर उसके एहसान तले दबे होने और गुनाहों से नजरें फेरने के आरोप लगते रहे हैं. पिछले 10 दिनों में प्रयागराज के पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित समेत जिन वर्दी वालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है, उनमे से ज्यादातर पर अतीक के खिलाफ कार्रवाई में नरमी बरतने और ईमानदारी से काम करने के बजाय बाहुबली को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे हैं.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus Update: यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में 113 लोगों की हुई मौत

अयोध्या में इस बार बेहद खास होगी रामलीला, जानें- सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी की क्या होगी भूमिका

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget