एक्सप्लोरर

योगी सरकार का रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर चला बुलडोजर, 5 दिन पहले हुआ था ABVP के साथ बवाल

UP News: श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रबंधन पर प्रशासन का शिकंजा कसता नजर आ रहा है, प्रबंधन पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) के परिसर में आज  प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया. यह कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा कथित रूप से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए की गई. 

विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित "एनिमल हाउस" को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. यह ढांचा सरकारी भूमि पर बिना किसी वैध अनुमति के बनाया गया था. शाम करीब 4 बजे बुलडोजर विश्वविद्यालय परिसर में हुए और अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की.

400 वर्ग मीटर पर बना है एनिमल हाउस

एडीएम न्यायिक राज कुमार शर्मा ने बताया कि जांच मे यूनिवर्सिटी द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा पाया गया था, इसमें बेदखली की कार्रवाई के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई. एनिमल हाउस 400 वर्ग मीटर पर बना जिस पर कार्रवाई चल रही है. इसके साथ ही अभी सर्वे का काम चल रहा है.

जांच में सही पाई गई अवैध कब्जे की शिकायत

दरअसल यूनिवर्सिटी परिसर में तालाब और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही थी. कहा जा रहा था कि यह शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से की गई. इसके बाद राजस्व विभाग ने इसकी जांच की. राजस्व विभाग की जांच अवैध रूप से पुष्टि हुई, इसके बाद तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की.

आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री मयंक राय ने श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय पर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया था. मयंक राय ने कहा कि, सरकारी जमीन पर कब्‍जा करके निजी विश्‍वविद्यालय बनाया गया है.

लाठीचार्ज मामले पर सीएम योगी ने लिया एक्शन

वहीं बाराबंकी में श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों के आंदोलन पर लाठीचार्ज के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है. इस मामले में बाराबंकी के सीओ सिटी हर्षित चौहान को निलंबित कर दिया गया है. वहीं नगर कोतवाल राम किशुन राना सहित चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह समेत गदिया पुलिस चौकी के सभी कर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- 'इस्लाम में तस्वीर और मूर्ति के सामने नमाज नहीं जायज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget