एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाढ़ से निपटने के लिए बुलाई गई सेना, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं लोगों की मुसीबतें

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां बाढ़ का और रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पांच हजार से अधिक लोगों ने बाढ़ राहत केंद्रों में शरण ली है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। यहां हालात से निपटने के लिए अब सेना की मदद लेने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही बाढ़ में फंसे हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एयरफोर्स से मदद मांगी गई है।

प्रयागराज: बाढ़ से निपटने के लिए बुलाई गई सेना, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं लोगों की मुसीबतें

एनडीआरएफ से भी टीम बढ़ाए जाने की सिफारिश भी की गई है। एनडीआरएफ की टीम पिछले दो दिनों में पांच सौ से अधिक लोगों को बोट के जरिये बाहर निकाल चुकी है। इसके साथ ही पांच हजार से अधिक लोगों ने बाढ़ राहत केंद्रों में शरण ली है।

प्रयागराज: बाढ़ से निपटने के लिए बुलाई गई सेना, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं लोगों की मुसीबतें

प्रयागराज में बाढ़ की वजह से पांच लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तमाम मोहल्ले व गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई मोहल्ले तो पूरी तरह बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। कई जगह तो हालात इतने खराब हैं कि लोगों के घरों की पहली मंजिल पूरी तरह डूब गई है। तकरीबन एक लाख लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। तमाम मकान टापू बन गए हैं।

प्रयागराज: बाढ़ से निपटने के लिए बुलाई गई सेना, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं लोगों की मुसीबतें

सड़कें और रास्ते पानी में डूबने की वजह से कई जगहों पर लोगों का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है। सुबह दस बजे के करीब गंगा और यमुना दोनों ही नदियां खतरे के निशान को छूने लगी हैं। दोनों नदियां खतरे के निशान से सिर्फ छह सेंटीमीटर ही दूर हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।

प्रयागराज: बाढ़ से निपटने के लिए बुलाई गई सेना, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं लोगों की मुसीबतें

फिलहाल, प्रयागराज के लोगों को बाढ़ से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। आने वाले दिनों में यहां बाढ़ का और रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की नदियों व कई बैराजों से छोड़ा गया पानी दो दिनों में जब यहां पहुंचेगा तो दोनों नदियां खतरे के निशान से ढाई मीटर ऊपर तक जा सकती हैं।

प्रयागराज: बाढ़ से निपटने के लिए बुलाई गई सेना, आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं लोगों की मुसीबतें

बाढ़ के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने सौ के करीब बाढ़ चौकियां खोली हैं। इसके साथ ही कई बाढ़ राहत केंद्र खोलकर टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। हालांकि प्रशासन के इंतजाम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
राम मंदिर ट्रस्ट को CEO के लिए आए 5,500 से ज्यादा आवेदन, जानें कब होगा नाम का ऐलान?
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान
'कांग्रेस और सपा का षड्यंत्र...' प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर सीएम योगी का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget