एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: पहलवानों के प्रदर्शन से जुड़े सवाल को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया इग्नोर, बिना जवाब दिए चले गए

UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में अपराधी एके 47 लेकर सड़कों पर चला करते थे, अब वे गुंडे या तो जेल में हैं या फिर ऊपर.

UP Nikay Chunav 2023 Date: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को कुशीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने निकाय चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला. कसाया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, वहीं जब उनसे पहलवानों के धरना प्रदर्शन पर सवाल किया गया तो वो बिना कुछ बोले चले गए. च

ब्रजेश पाठक की इस सभा में जबरदस्त भीड़ जुटी हुई थी, जिसे देखकर वो काफी गदगद हो गए. उन्होंने विरोधी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में अपराधी एके 47 लेकर सड़कों पर चला करते थे, अब वे गुंडे या तो जेल में हैं या फिर ऊपर. उन्होंने कहा कि तीन तलाक़ पर कानून बनाकर केंद्र की नरेंद्र  मोदी की सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया है. 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा. 

बीजेपी सरकार की नीतियों की तारीफ की

ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि कोविड की आफत से गरीब जनता को बचाने के लिए सरकार ने मुफ्त राशन दिया. आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब व्यक्ति का 5 लाख तक का इलाज फ्री में हो रहा है. पीएम मोदी ने माता-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए फ्री में गैस सिलेंडर व कनेक्शन दिया है. पहले प्रदेश में केवल 13 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे लेकिन अब तकरीबन हर जिले में मेडिकल कॉलेज देकर मुख्यमंत्री ने इलाज की व्यवस्था को मजबूत किया है. पहले बहन-बेटियों को स्कूल आते-जाते शोहदे छेड़ते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. लगभग 25000 केस दर्ज कर पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है. गुंडे आज या तो उत्तर प्रदेश से दूर भाग गये हैं या फिर वह ऊपर हैं.

इस दौरान जब डिप्टी सीएम से दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के धरना प्रदर्शन पर सवाल किया गया तो वो कन्नी काट गए और बिना जवाब दिए ही वहां से चले गए. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क AIMIM में होंगे शामिल! पार्टी सांसद बोले- हमारी पार्टी में...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget