एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में कुश्ती के दौरान गर्दन टूटने से गई पहलवान की जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Moradabad News: मुरादाबाद में दंगल के दौरान दांव लगाते समय एक पहलवान की गर्दन टूटने से मौत हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दंगल के दौरान एक पहलवान की गर्दन टूटने से हुई मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दंगल के दौरान मरने वाला पहलवान महेश अपने बूढ़े माता पिता का इकलौता बेटा था जो उत्तराखंड के काशीपुर से यूपी के मुरादाबाद के मेले में लगे दंगल में कुश्ती लड़ने आया था.

मुरादाबाद में दंगल के दौरान जिले के साजिद पहलवान से महेश का मुकाबला हुआ, जिसमें मुकाबला शुरू होने के 30 सेकेंड बाद ही साजिद ने महेश को दांव लगा कर ऐसे पटका की उसकी गर्दन ही टूट गई. जिसके बाद महेश उठ नहीं पाया, जिसे देख पहले लोग तालियां बजाने लगे और जब महेश अचेत हो जाने के बाद दंगल में सन्नाटा छा गया. 

बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 2 सितम्बर का है, घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के फ़रीदनगर की है. जहां नौमी के मेले में दंगल का आयोजन किया गया था. जहां दूर-दूर से पहलवान कुश्ती लड़ने आये थे. इन्ही में उत्तराखंड के कांशीपुर कोतवाली इलाके के गंगापुर गांव से महेश भी कुश्ती लड़ने के लिए फ़रीदनगर गांव के दंगल में पहुंचा था.

उसकी कुश्ती फरीद नगर के साजिद अंसारी से तय हुई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पहलवान अखाड़े में उतरे और रेफरी ने दोनों का हाथ उठा कर परिचय कराते हुए कुश्ती शुरू करा दी, कुश्ती शुरू होते ही दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव लगाने शुरू किए और महज़ 30 सेकेंड में ही साजिद ने महेश को उल्टा कर उठा कर पटक दिया जिस से उसकी गर्दन टूट गयी और फिर महेश से उठा नहीं गया.

ऐसा होने के बाद दंगल में तालियों की जगह सन्नाटा छा गया और लोग महेश को हिला-हिला कर उठाने की कोशिश करने लगे उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉ. उसकी जान नहीं बचा सके. बताया जा रहा है की दंगल के आयोजकों से महेश के परिवार को कुछ रूपये दिलाए गए हैं. जिससे उसका अंतिम संस्कार हो गया और पुलिस को जानकारी नहीं दी गयी. अब मृतक महेश के माता-पिता गहरे सदमे में हैं.

महेश की मां का कहना है की मेरा बेटा कुश्ती लड़ने गया था, उन्होंने जान बूझ कर उसको मार दिया. मैं उनके ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती हूं. हमारा एक ही बेटा था एक बेटी है हमारे बुढ़ापे का सहारा चला गया. हमें कुछ नहीं मिला जो मिला था वो उसके अंतिम संस्कार में लग गया. वहीं इस मामले में मुरादाबाद पुलिस का कहना है की घटना के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है अगर कोई शिकायत करता है तो मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद पर HC का बड़ा आदेश, ASI के सर्वेक्षण पर लगाई रोक

UP Health Department: यूपी के इस जिलें में अलर्ट मोड पर है स्वास्थ्य विभाग, डेंगू के लक्षण मिलने पर किया जा रहा है ये काम

यह भी देखेंः 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget