एक्सप्लोरर

फतेहपुर: दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाने की कोशिश..महिला आयोग ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में युवती को कानपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम ने अस्पताल जाकर पूरी घटना की जानकारी ली है

फतेहपुर, एबीपी गंगा। फतेहपुर में युवती से दुष्कर्म के बाद जिंदा जला देने के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवती ने फतेहपुर से लेकर कानपुर तक केवल एक ही बयान दिया कि उसके साथ दुष्कर्म के बाद कैरोसिन डालकर आग लगा दी गयी। लेकिन पुलिस का बेतुका बयान है कि पीड़िता ने खुद को आग लगाई है। इस मामले पर महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम ने पीड़िता से मिलकर पूरी घटना के बावत जानकारी ली है।

महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम का कहना है कि लड़की से मिलने के बाद उसने बताया कि मेरे साथ रेप किया गया, फिर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस कह रही है कि उसने खुद आग लगा ली है, पुलिस किस आधार पर इस तरह का बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जब घटनाएं हो जाती है तब पुलिस एक्शन में आती है। प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री लाख व्यवस्था कर लें, लेकिन जब तक प्रशासन चुस्त दुरुस्त नहीं होगा सारी व्यवस्थाएं विफल होती रहेंगी। महिला आयोग इन घटनाओं पर एक्शन लेगी। फास्ट ट्रैक के माध्यम से जितनी जल्दी हो सके न्याय जल्द से जल्द हो। उन्होंने कहा कि अब वो समय आ गया है कि ऐसे अपराधियों को किसी तरह का कोई मौका ना देकर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि यूपी के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक दरिंदे ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहां मौजूद डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। वहीं इस घटना के बाद आरोपी युवक 22 वर्षीय मेवालाल जो रिश्ते में चाचा बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने शनिवार रात को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने बताया कि पड़ोस का ही युवक जो रिश्ते में चाचा लगता है, घर पर अकेली पाकर युवती के साथ गलत काम करने के बाद मिट्टी के तेल डालकर जिंदा जला दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी ने इस बारे में पूरी जानकारी ली।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget