एक्सप्लोरर

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी के साथ नजर आए हैं. सपा प्रत्याशी के साथ देवेंद्र प्रताप सिंह की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है.

भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर हैं. आज सुबह उन्होंने गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 एमएलसी चुनाव में पर्यवेक्षक IAS अभय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों के बाद भी उन्हें पर्यवेक्षक बने की जांच करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग का पत्र मुख्य निर्वाचन आयोग को लिख दिया. 

इसके बाद में गोरखपुर विश्वविद्यालय के बूथ पर डॉक्टर संजयन त्रिपाठी के समर्थन में जाकर खड़े हो गए. हाथ जोड़ी हुई उनकी तस्वीर बहुत कुछ कहती है. डॉ संजय त्रिपाठी भी भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला पर्चा भरा. उसके बाद समाजवादी पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था. उनकी भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के साथ कांटे की टक्कर है.

तस्वीरों में बीजेपी पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भी आए नजर

उनके दूसरी ओर भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी भी बैठे दिखाई दे रहे हैं. जिन्होंने भारी बारिश के बीच गोरखपुर के सांसद रविकिशन से जल जमाव की समस्या पर रेगुलेटर खोलने की बात की तो सांसद रवि किशन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि सपा जॉइन कर लिए हो क्या?

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के चुनाव में दोपहर बाद सपा प्रत्याशी डॉक्टर संजयन त्रिपाठी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के बूथ के बाहर अपने टेंट में पहुंचे तो वहां पर कुछ ही देर बाद देवेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए. देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के एमएलसी हैं और लगातार भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के शक्ति प्रदर्शन में आए मुख्यमंत्री की सभा में हुई बेइज्जती का बदला बगावत के रूप में ले रहे हैं.

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने मंच उतारा था नीचे

बताया जा रहा है कि देवेंद्र प्रताप सिंह जब मंच पर चढ़ने लगे थे तो भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने उन्हें यह कहते हुए मंच से नीचे उतार दिया था कि विधायकों के बैठने की जगह नीचे तय की गई है. विनोद राय को इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि उनकी यह छोटी सी चूक कितना बड़ा तूफान लाने वाली है. 

दबी जुबान देवेंद्र प्रताप सिंह के लोगों ने यह भी बताया कि विनोद राय द्वारा यह भी कहा गया कि 'तुम्हारे जैसे एमएलसी मैंने बहुत देखे हैं'. यही बात देवेंद्र प्रताप सिंह के दिल में गहराई तक उतर गई. इसके बाद से उन्होंने लगातार डीआईओएस से लेकर पर्यवेक्षक अभय सिंह तक को नहीं छोड़ा. आज मतदान के दिन तक वे मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पर्यवेक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिए. इसके बाद डॉक्टर संजय त्रिपाठी के समर्थन में उनके साथ गलबहियां करते हुए नजर आ रहे हैं. 

यह तस्वीर बता रही है कि भाजपा के अंदर खाने में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पहले चिल्लू पार से भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद बसपा की हाथी पर बैठ गई और विधानसभा 2027 के चुनाव की प्रभारी भी बन गई है. इसके बाद डॉक्टर संजयन त्रिपाठी बागी होकर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए. 

बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के बदले तेवर

अब देवेंद्र प्रताप सिंह जो भाजपा एमएलसी हैं उनके तेवर भी बदले हुए नजर आ रहे हैं. जो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉक्टर संजयन त्रिपाठी द्वारा भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को कड़ी टक्कर मिल रही है. ऐसे में चुनावी ऊंट किसी भी करवट बैठकर खतरे की घंटी बजा सकता है.

गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, मिला 1.71 लाख का आवेदन
योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, मिला 1.71 लाख का आवेदन
Advertisement

वीडियोज

Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget