एक्सप्लोरर

यूपी: चेक बाउंस की शिकायत पर युवती को ही फर्जी मुकदमे में फंसा दिया, दो साल से दर दर भटक रही पीड़िता, पढ़ें ये सनसनीखेज खबर

गाजियाबाद पुलिस की चूक या फिर किसी बड़ी साजिश के तहत युवती को फंसाया गया. यहां चेक बाउंस का एक मामले में शिकायतकर्ता ही गुनहगार बन गयी. पुलिस ने उस युवती को क्यों गिरफ्तार किया? सबसे बड़ा सवाल ये उठ खड़ा हुआ है.

गाजियाबाद. गाजियाबाद की एक युवती ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है. इस युवती का कहना है कि उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है. आपको बता दें कि यह युवती कोई अबला नहीं बल्कि कंपनी सेक्रेटरी है और अपनी फर्म चलाती है. ये युवती दो साल तक सीसीटीवी और सरकारी दस्तावेज लेकर पुलिस के हर छोटे बड़े अधिकारी के दर पर जाती रही लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की. अब अदालत ने इसका मुकदमा लिखने का आदेश तो कर दिया है, लेकिन देखना होगा कि क्या गाजियाबाद पुलिस उस मुकदमे में कोई कार्रवाई करती है या नहीं.

ये था पूरा घटनाक्रम

सीसीटीवी 8 दिसंबर, 2018 की फुटेज है. इस सीसीटीवी फुटेज में लाल कपड़ों में जो युवती दिख रही है वह कंपनी सेक्रेटरी है और अपनी लीगल फर्म चलाती है. युवती गाजियाबाद के थाना विजय नगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक सोसाइटी में रहती है. सीसीटीवी को देखने से आपको पता चलेगा एक फॉर्च्यूनर कार में इसको ले जाया जा रहा है. एक दूसरी कार में पुलिस के दरोगा भी दिखते हैं. लेकिन वह इसके साथ नहीं जाते हैं. अब इस केस डायरी को देखिए. यह केस डायरी इस युवती के खिलाफ हुए मुकदमे के सिलसिले में है, जो थाना सिहानी गेट में हुआ था. इसमें इस युवती की गिरफ्तारी 5:45 पर 8 दिसंबर 2018 को दिखाई गई है. यानी कि इस बात से यह तसदीक होती है कि जिस सीसीटीवी में इस युवती को गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है. लेकिन सीसीटीवी में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं है. सर्वविदित है कि महिला की गिरफ्तारी के लिए महिला पुलिसकर्मी का होना जरूरी है. जहां से युवती को कार में बिठाया गया, वहां से थाना सिहानी गेट की दूरी तकरीबन आधा घंटे की है. यानी इस बात को मानने में कोई गुरेज नहीं है कि इसको यहां से गिरफ्तार करके ले जाया गया. युवती का आरोप है कि उसने कुछ लोगों के लिए काम किया था और उसके बदले उसे चेक मिले थे, वह चेक बाउंस होने के बाद उसने मुकदमा दर्ज करवाया तो उसे फर्जी तरीके से फंसा दिया गया.

शिकायत पर युवती को ही फंसा दिया

पीड़ित युवती का आरोप है कि जिस फर्म के लिए उसने काम किया, उसने जो चेक उसको दिए वह बाउंस हो गए. इसके बाद जब उसने चेक बाउंस का मुकदमा करवाया तो लड़की का आरोप है कि उसके खिलाफ ही आरोपियों ने साठगांठ करके चेक चोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा करवा दिया. यह मुकदमा वर्ष 2018 में 23 सितंबर को दर्ज हुआ. उसके बाद 8 दिसंबर 2018 को उसकी गिरफ्तारी हुई और 21 दिसंबर 2018 को उसे बेल मिल गई. 25 दिसंबर 2018 को यह युवती जेल से बाहर आ गई, उसके बाद से ही युवती प्रयास कर रही थी कि उसे न्याय मिले.

अदालत ने दर्ज किया मुकदमा

सीसीटीवी और सरकारी कागज को लेकर ये दो सालों से दर-दर की ठोकरें खा रही थी. लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी. जब यही कागजात उसने अदालत में पेश किए अदालत ने तुरंत उसका मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. जितने लोग उसको गाड़ी में बिठा कर ले गए थे उन सब के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम हो गया है. पुलिस के अधिकारी भी मानते हैं कि कहीं ना कहीं कोई चूक हुई है.

अब इंसाफ और न्याय के लिए इसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है. आज के दिन ही प्रदेश में नारी शक्ति अभियान शुरू हुआ है ऐसे में देखना होगा कि क्या गाजियाबाद पुलिस इस युवती को न्याय दिला पाती है.

ये भी पढ़ें.

मथुरा: श्रद्धालुओं के लिए खुला बांके बिहारी मंदिर, उमड़ा जन सैलाब, नहीं दिखा महामारी का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget