एक्सप्लोरर

मेरठ: महिला ने दारोगा पर लगाया तीन साल तक रेप करने का आरोप, मामला दर्ज

महिला द्वारा हस्तिनापुर थाने के दारोगा पर तीन साल तक रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल, हस्तिनापुर थाने के एक दारोगा के खिलाफ महिला ने तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दारोग के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के आरोप के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है.

घटना की शुरू हुई जांच

महिला द्वारा हस्तिनापुर थाने के दारोगा पर तीन साल तक रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दारोगा उसके साथ तीन साल से रेप कर रहा है. शिकायत में कहा गया है कि दारोगा उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देकर, या कभी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर रेप करता था. शिकायत में महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी तब वह अपनी सहेली के साथ माधवपुरम पुलिस चौकी स्कूटी चोरी की शिकायत करने आई थी, उस समय वहां थाना प्रभारी अरुण कुमार थे और दरोगा ने उसका नंबर लिया उसके बाद से दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें दारोगा वर्दी में उक्त महिला के साथ नाचता दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है. कुमार ने कहा कि रेप के मामले और इस वीडियो, दोनों की जांच कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:

बलिया: फर्जी दस्तावेज के आधार पर 25 साल से नौकरी कर रहा था शिक्षक, ऐसे हुआ खुलासा

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर की BJP के साथ वापसी लगभग तय, क्या अब असदुद्दीन ओवैसी का खेल होगा खराब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget