एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: 8वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिजन बोले- नींद में थी चलने की बीमारी 

यूपी के गाजियाबाद में एक महिला की 8वीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई. सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि घरवालों के मुताबिक महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. महिला को नींद में चलने की बीमारी भी थी. 

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो जाती है. पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा सृष्टि सोसायटी का है. यहां एक वृद्ध महिला 8वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में अचानक गिर जाती है, जिसके बाद मौके पर ही महिला की मौत हो गई. महिला का नाम सुदर्शना शर्मा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 80 साल थी. महिला घर में अपने बेटे, बहू और बच्चों के साथ रहती थी. 

मानसिक रूप से भी परेशान थी महिला 
सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि घरवालों के मुताबिक महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. महिला को नींद में चलने की बीमारी भी थी. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से भी परेशान थी. जिसके चलते अंदेशा ये भी लगाया जा रहा है कि कहीं महिला ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या तो नहीं की है या फिर उसके परिवार वालों ने धक्का देकर उसकी हत्या की है. तमाम सवाल पुलिस के जहन में घूम रहे हैं और पुलिस हर तथ्य पर बारीकी से जांच भी कर रही है. इससे पहले भी गाजियाबाद में इस तरह के मामले सामने आए हैं. जब संदिग्ध हालत में सोसायटी के फ्लैट से लोगों ने गिरकर अपनी जान गंवाई है. जिसमे कुछ आत्महत्या थी तो कुछ लापरवाही भी. कुछ हत्या जैसी संगीन वारदातें भी शामिल हैं. इस मामले को भी गंभीरता से देखा जा रहा है. 

पुलिस कर रही है गहन तफ्तीश  
बहरहाल, पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिवार के लोगों, रिश्तेदार के साथ-साथ सोसायटी के लोगों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है. अब ऐसे में देखने वाली बात होगी की पुलिस के हाथ क्या लगता है. क्या महिला लापरवाही के चलते 8वीं मंजिल से गिरी थी या फिर किसी तरह के संपत्ति विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है. या फिर एक परिवार ने अपने फर्ज से छुटकारा पाने के लिए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया.

ये भी पढ़ें: 

धर्म परिवर्तन के मामले में सामने आया Noida Deaf Society का नाम, हैरान करने वाली है सच्चाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget