एक्सप्लोरर

गोरखपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

हड़कंप मचा देने वाली ये वारदात गोरखपुर से 50 किलोमीटर दक्षिण में गगहा थानाक्षेत्र के पोखरी गांव की है. मृतकों में हेमलता (50) और उसका बेटा हर्ष (23) शामिल हैं.

गोरखपुर. सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखुपर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक गांव में दिनदहाड़े मां-बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्या को मृतकों के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया. हत्या का आरोप पीड़िता के देवर और उसके रिश्तेदारों पर है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के पीछे पेड़ का विवाद इलाके में हड़कंप मचा देने वाली ये वारदात गोरखपुर से 50 किलोमीटर दक्षिण में गगहा थानाक्षेत्र के पोखरी गांव की है. मृतकों में हेमलता (50) और उसका बेटा हर्ष (23) शामिल हैं. गांव के ही अरविंद दुबे और राजेश दुबे सगे भाई हैं. रविवार की सुबह अरविंद दुबे ने महुआ का एक पेड़ बेच दिया था. पेड़ काटने के लिए मजदूर भी आ गए. मजदूर पेड़ काट ही रहे थे कि मौके पर पहुंचे अरविंद के भाई राजेश ने पेड़ को अपने हिस्‍से में बताते हुए उन्‍हें रोक दिया. मजदूरों को पेड़ काटने से रोकने पर दोनों भाई अरविंद और राजेश के बीच झगड़ा शुरू हो गया. थोड़ी ही देर में दोनों के बीच मारपीट होने लगी. मामला बढ़ा तो पुलिस बुलाई गई.

हेमलता और बेटे हर्ष की फावड़े से हत्या मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस ने झगड़े में घायल हुए दोनों भाइयों को प्राथमिक उपचार के लिए गगहा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर पहुंचाया. उधर, शाम करीब 5 बजे राजेश के ससुराल पक्ष के कुछ लोग पोखरी गांव पहुंचे. राजेश के ससुरालवालों ने घर पर मौजूद अरविंद दुबे की पत्‍नी हेमलता और बेटे हर्ष पर लाठी-डंडे और रॉड से वार किए. इतना ही नहीं, आरोपियों ने दोनों की फावड़े से हत्या भी कर दी. दिनदहाड़े डबल मर्डर की खबर से इलाके में हड़ंकप मच गया. आनन-फानन में पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल फावड़े को बरामद कर लिया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. गोरखपुर में मां-बेटे की नृशंस हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

गांव में फोर्स तैनात वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. लिहाजा, गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है. एसएसपी जो‍गिन्‍दर कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया. खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है. पुलिस 8 आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्‍टर के तहत कार्रवाई कर रही है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

अखिलेश यादव का तंज वहीं, सीएम सिटी में हुए डबल मर्डर के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक ट्वीट कर सरकार पर तंज भी कसा. अखिलेश ने कहा, "भाजपा सरकार में अगर गोरखपुर में हत्या, बलात्कार व अपहरण का यही हाल रहा तो शीघ्र ही मान्यवर को गोरखपुर का नाम बदलकर ‘गुनाहपुर’ करना पड़ेगा. जिनसे अपना शहर नहीं संभल रहा, वो प्रदेश क्या संभालेंगे. कोई उन्हें ज्ञान दे कि अपराध के रहते विकास नहीं हो सकता."

ये भी पढ़ें:

मेरठ: डेयरी संचालकों को शहर से बाहर भेजने के लिये नगर निगम ने चलाया अभियान, जमकर हुआ हंगामा

दिल्ली से पकड़े गए आतंकी अबू यूसुफ का सामने आया लखनऊ कनेक्शन, हिरासत में रिश्तेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget