एक्सप्लोरर

UP School Closed: प्रयागराज में 6 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, ठंड और कोहरे की वजह लिया गया फैसला

Prayagraj News: ठंड और कोहरे का असर अब बच्चों को पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है. प्रयागराज में ठंड को देखते हुए आगामी 6 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है.

Prayagraj Weather: इन दिनों पूरे देश में ठंड का सितम लगातार जारी है. कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पढ़ रहा है. बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए है प्रयागराज में स्कूलों के अवकाश घोषित किये गए हैं तो वहीं कुछ स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. 

प्रयागराज में कड़ाके की ठंड और खराब मौसम को देखते हुए 6 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किये गए हैं. इस दौरान 12 वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा. शिक्षा विभाग ने बच्चों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. हालांकि इसदौरान प्रधानाचार्य,शिक्षक व अन्य स्टाफ सामान्य दिनों की तरह ही स्कूल जाएंगे.

6 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
डीआईओएस पी एन सिंह आगामी 6 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक शिक्षक व अन्य स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य करेंगे. आठवीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को पहले ही 6 जनवरी तक बीएसए ने बंद करने का आदेश दिया था.

इससे पहले प्रयागराज में आठवीं तक के सभी स्कूल 6 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी हुए थे. जिसमें कहा गया था कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे.  बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि आदेश का सख्ती से अनुपालन करना होगा. सभी स्कूल 30 दिसंबर से ही बंद चल रहे हैं.

वाराणसी में बदला स्कूल का टाइम
इधर वाराणसी में ठंड और शीतलहर में लगातार वृद्धि को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. आईएएस एस. राजलिंगम के निर्देशानुसार जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय एवं सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में 2 से 6 जनवरी तक विद्यालय संचालन का समय पूर्वान्ह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया जाता है. कक्षा 1 से 8 तक सभी बोर्ड के स्कूल 6 जनवरी तक के लिए बंद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: INDIA गठबंधन में शामिल हो सकती है BSP! क्या मायावती अपने जन्मदिन पर कर सकती हैं बड़ा एलान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget