एक्सप्लोरर

UP Politics: 28 नवंबर से शुरू होगा यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी, अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

UP Assembly Winter Season: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. जिसे लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से स्वीकृति मिल गई है.

UP Assembly Winter Session News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से शुरू होगा. अयोध्या में हुई सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र बुलाए जाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. अब इसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति भी मिल गई है. जानकारी के अनुसार इस शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी.

दरअसल अयोध्या में पहली बार हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक हुई. जिस दौरान कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली. इस दौरान विधानमंडल का शीतकालीन सत्र बुलाने संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगी थी. जिसे अब राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हरी झंडी दिखा दी है. जिसके चलते 28 नवंबर से चार दिवसीय शीतकालीन सत्र होगा. इस दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी.

स्थगित हो सकता है पहले दिन का सत्र

फिलहाल राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपना सबसे बड़ा बजट दिया था. इस दौरान सरकार ने 6,90,242.43 करोड़ रुपये का मूल बजट पारित किया था. वहीं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार राज्य में जनता को अपने पाले में लाने के लिए तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने में लगी हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक आशुतोष टंडन के निधन पर शोक जताने के बाद पहले दिन का सत्र स्थगित हो जाएगा.

अनुपूरक बजट पर दिखेगा आगामी लोकसभा चुनाव का असर

इसके अलावा राज्य सरकार अनुपूरक बजट में आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लोगों को लुभाने की कोशिश कर सकती है. जिस दौरान सरकार का ध्यान किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं पर हो सकता है. वहीं अनुपूरक बजट में अयोध्या की विकास योजनाओं के लिए भी खासा बजट देने की तैयारी है.

यह भी पढ़ेंः 
Ayodhya Deepotsav 2023: CM योगी ने भगवान राम का किया राज्याभिषेक, बोले- देश का अनूठा कार्यक्रम बना दीपोत्सव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget