एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या चुनाव से पहले BSP में शामिल होंगे सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क, जानिए- क्यों हो रही चर्चा?

Samajwadi Party vs BSP: माना जा रहा है कि लोकसभा में डॉक्टर एसटी हसन को सपा का नेता बनाए जाने से डॉ बर्क नाराज हैं. हसन जहां पहली बार सांसद बने हैं, वहीं बर्क कई बार सांसद और यूपी में मंत्री रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Barq) के बोल आजकल बदले हुए हैं. वो आजकल सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से अधिक बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) की प्रशंशा करते हुए सुने जा रहे हैं. उनके इस बदले सुर ने चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया है. उनके बसपा (BSP) में शामिल होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं. बसपा प्रमुख मायावती भी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने में मशगूल हैं. पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वो अपने खोए हुए वोट बैंक को सहजने में लगी हुई हैं. इसी कड़ी में वो मुसलमानों को अपनी ओर करना चाहती हैं.

डॉक्टर बर्क ने कहा क्या है 

मायावती ने अपने जन्मदिन पर ऐलान किया कि बसपा अगला चुनाव अकेले ही लड़ेगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था,"मैं भी उनकी पार्टी में रह चुका हूं,मैं चुनाव जीता था और सपा हार गई थी. मायावती ने अपनी बिरादरी के लिए जमकर काम किया है.मायावती एक शख्सियत हैं, उनकी देश को जरूरत है और ओबीसी पर जुल्म ज्यादती रोकने के लिए मायावती की जरूरत है." उन्होंने कहा था कि एक मुसलमान के रूप में वो भी मायावती का समर्थन करते हैं. 

बर्क के इस बयान को बसपा ने सकारात्मक माना. बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने एक ट्वीट में कहा,"सपा सांसद के आदरणीय मायावती के बारे में रखे विचार हर दल के लोगों की राय हैं.बहन ने ना सिर्फ दलित समाज बल्कि मुस्लिमों और ओबीसी समाज के साथ-साथ समाज के हर तबके का विकास किया है.उत्तर प्रदेश की जनता ही नहीं आज विपक्ष भी आदरणीय मायावती के अनुशासित नेतृत्व और सर्वसमाज की हितकारी नीतियों को समझ चुका है.समाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन देने वाली,बाबा साहेब के विचारों को अग्रसर करने वाली आदरणीय मायावती के साथ प्रदेश की जनता यकीन के साथ खड़ी है."

चर्चाओं का बाजार गर्म

बर्क के ताजा बयान के बाद इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि वो बसपा में वापसी कर सकते हैं. माना जा रहा है कि लोकसभा में डॉक्टर एसटी हसन को सपा का नेता बनाए जाने से वो नाराज हैं. डॉक्टर हसन पहली बार सांसद बने हैं, जबकि बर्क कई बार सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं. अपनी नजरअंदाजी से वो नाराज बताए जा रहे हैं. वहीं जिस तरह से बसपा मुसलमान नेताओं को अपनी पार्टी में जगह दे रही है, उससे भी उन्हें वहां ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है.बसपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता इमरान मसूद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मसूद कई दलों से होते हुए बसपा में पहुंचे हैं.

राजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि अगर मुसलमान समाजवादी पार्टी से नाराज हुए और बसपा की ओर गए तो लोकसभा चुनाव में सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  वैसे भी बसपा लोकसभा में सपा से बड़ी पार्टी है. दोनों दलों ने पिछला लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था. लेकिन रिजल्ट आने के बाद बसपा ने यह गठबंधन तोड़ लिया था. 

ये भी पढ़ें

UP Politics: यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत इन नेताओं का हो सकता है प्रमोशन, राष्ट्रीय टीम में दी जा सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget