एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: क्या लोकायुक्त पर आगे बढ़ेगी धामी सरकार, उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने दिए ये संकेत

Dehradun News: उत्तराखंड में समय-समय पर लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर मांग उठती रहती है, लेकिन सच्चाई ये है कि 2017 के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं की है.

 Dehradun News: उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति न होने को लेकर समय-समय पर तमाम तरह के सवाल उठते आए हैं, लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा एक ऐसा बयान लोकायुक्त को लेकर दिया गया है जिसके बाद फिर से चर्चाएं जोर पकड़ने लग गई हैं कि क्या वास्तव में बीजेपी संगठन की तरह बीजेपी सरकार भी लोकायुक्त को लेकर गंभीर है. उत्तराखंड में लोकायुक्त ना होने की वजह से भ्रष्टाचार की शिकायतों का निस्तारण जल्दी से नहीं हो पाता है. 

लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हमारी सरकार गंभीर

इसी को लेकर समय-समय पर लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर भी मांग उठती रहती है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि 2017 के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर कदम आगे नहीं बढ़ाए. यही वजह है कि लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर जो वादा बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में किया था, वह आज तक पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बयान दिया है कि लोकायुक्त की आवश्यकता महसूस की जा रही है और अभी लोकायुक्त को लेकर जो निर्णय होना है वह विधानसभा स्तर पर होना है.

कांग्रेस ने उठाये सरकार की मंशा पर सवाल

कुल मिलाकर देखें तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि इससे पहले कई बार बीजेपी के नेता और मंत्री यहां तक कहते हुए नजर आए की बीजेपी की सरकार करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के नारे के साथ आगे बढ़ रही है और लोकायुक्त की आवश्यकता फिलहाल नहीं है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि क्या वास्तव में सरकार भी लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर गंभीर है लेकिन कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है.

प्रदेश में लागातार उजागर हो रहे भ्रष्टाचार के मामले

हालांकि प्रदेश में जिस तरीके से कुछ समय से लगातार भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं, उससे लग रहा है कि वास्तव में लोकायुक्त की नियुक्ति उत्तराखंड में होती तो भ्रष्टाचार के मामलों पर कड़े फैसले आ सकते थे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के लोकायुक्त की जरूरत को लेकर दिए गए बयान के बाद अब देखना यही होगा कि आखिरकार जिन चर्चाओं को बल लोकायुक्त की आवश्यकता से नियुक्ति को लेकर मिल रहा है, क्या धामी सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर फैसला लेगी.

यह भी पढ़ें:

Dehradun: सड़कों के गड्डों को लेकर CM Dhami का सख्त रुख, नए CHO भर्ती के दिए आदेश

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget