एक्सप्लोरर

कैसी हो भगवान की प्रतिमा, क्यों नहीं टांगने चाहिएं कैलेंडर ?

पूजा स्थल में देव प्रतिमाएं किस प्रकार की होनी चाहिए ?. इसको लेकर हर किसी के मन में कोई न कोई सवाल होता ही है। एस्ट्रो फ्रेंड शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया है कि क्यों घर में कैलेंडर नहीं लटकाने चाहिए।

पूजा स्थल में देव प्रतिमाएं किस प्रकार की होनी चाहिए ?. इसको लेकर हर किसी के मन में कोई न कोई सवाल होता ही है। भागवत पुराण में भगवान की आठ प्रकार की प्रतिमाओं की चर्चा है। जैसे- पत्थर की, लकड़ी की, धातु की, चंदन आदि लेप की, चित्रमयी, मिट्टी या बलूकामयी, मनोमयी और मणिमयी, ये भगवान की आठ प्रकार की प्रतिमा कहीं गई हैं।

भविष्य पुराण में तो यहा तक कि कहा गया है कि कोई प्रतिमा उपलब्ध न हो,तो सुपारी आदि फलों अथवा चावल के ढेर में प्रतिमा की कल्पना करके पूजा करनी चाहिए। इसका भी लाभ होता है। हर घर में देवी- देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होती हैं, जो अलग- अलग धातुओं की बनी होती है। विभिन्न धातुओं से बनी मूर्तियों का फल भी अलग होता है।

लकड़ी की प्रतिमा काम प्रदायिनी होती है, जबकि स्वर्ण की प्रतिमा भक्ति और मुक्ति देने वाली होती है। चांदी की प्रतिमा स्वर्ग प्रदान करने वाली, तांबे की मूर्ति आयुवर्धक, कांसे की मूर्ति अनेक प्रकार की आपत्तियों को नष्ट करने वाली मानी गई है। वहीं मिट्टी की प्रतिमा सुख- संपत्ति प्रदान करने वाली एवं कल्याणकारी होती है।

धर्म ग्रथों के अनुसार, यदि आपके पूजा घर में धातु की मूर्ति हो और वह छह अंगुल से छोटी हो, तो प्रतिदिन स्नान कराना आवश्यक है। सिर्फ चित्र का भी आह्वान भी किया जा सकता है। यदि आप मंदिर कार्पेंटर से बनवा रहे हैं तो खैर, सागौन, अर्जुन, देवदार, अशोक, महुआ और आम की लकड़ी से बना मंदिर लाभकारी होता है।

बरगद, गूलर, नीम, कैथा, चंपक, घव, कोविदार आदि का प्रयोग घर के अंदर सर्वथ वर्जित है। मंदिर बनाने में इनका प्रयोग कदापि नहीं करना चाहिए। आजकल फर्नीचर बनाने में बबूल की लकड़ी का इस्तेमाल इसलिए ज्यादा होने लगा है क्योंकि अन्य लकड़ियां बहुत महंगी होती जा रही हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि बबूल और इमली की लकड़ी में निगेटिव एनर्जी का वास होता है।

इन बातों का रखें ध्यानः - मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा घर पर न करें - अपनी सुविधानुसार भगवान को कभी सजीव और निर्जीव न मानें - भाव प्रधान उपासना होनी चाहिए - कैलेन्डर नहीं लटकाने चाहिएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget